Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL Q-5G सर्विस का सिर्फ ये लोग ले पाएंगे फायदा, जानें मंथली प्लान की कीमत?

BSNL Q-5G सर्विस का सिर्फ ये लोग ले पाएंगे फायदा, जानें मंथली प्लान की कीमत?

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 19, 2025 04:04 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 04:05 pm IST

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों ग्राहकों को गुड न्यूज दे दी है। BSNL की तरफ से 5G सर्विस को शुरू कर दिया गया है। BSNL की नई 5G सर्विस का नाम Q-5G है। इसमें यूजर्स को बिना तार के हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।

BSNL Q 5G service India, BSNL Quantum 5G FWA, BSNL 5G launch 2025, BSNL sim less 5G, BSNL enterprise- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो बीएसएनएल ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। BSNL ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। BSNL की तरफ से इसको Quantum 5G सर्विस (Q-5G) नाम दिया गया है। BSNL ने Q-5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सर्विस को फिलहाल अभी चुनिंदा सर्किल्स में ही पेश किया है। सरकारी कंपनी के इस कदम से लाखों सिम यूजर्स को बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। आइए आपको बतातें हैं कि आखिर किन लोगों को इस सर्विस का फायदा मिलने वाला है और इसकी मंथली कीमत क्या होगी?

आपको बता दें कि बीएसएनएल की तरफ से करीब एक सप्ताह पहले अपने कंज्यूमर्स से 5G सर्विस के लिए नाम सजेस्ट करने के लिए कहा गया था।  Quantum 5G सर्विस के ऐलान के साथ ही कंपनी ने कहा कि इससे मोबाइल यूजर्स को फास्ट डेटा कनेक्टिविटी और सिम लेस ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा कि फिलहाल अभी यह सर्विस सॉफ्ट लॉन्च फेज में है और अभी इसका कॉमर्शियल रोलआउट नहीं हुआ है। 

सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

सरकारी कंपनी ने हैदराबाद में BSNL Q-5G FWA (Quantum 5G) सर्विस को सॉफ्ट लॉन्च किया है। BSNL ने माइक्रोब्लागिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी 5G सर्विस का नाम Q-5G होगा। कंपनी ने कहा Q-5G पावर, स्पीड और कंपनी के 5G नेटवर्क के फ्यूचर को रिफलेक्ट करता है। कंपनी के मुताबिक फिलहला इस सर्विस को अभी बिजनेसस और एंटरप्राइसेस के लिए शुरू की गई है। 

BSNL Q-5G की कीमत

BSNL ने बताया कि Q-5G सर्विस पहली 5G FWA सर्विस है जिसमें लोगों को बिना किसी तार या फिर बिना सिम के कनेक्टिविटी मिलेगी। सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर के मुताबिक Quantum 5G सर्विस यूजर्स को हाईस्पीड डेटा उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें कि इस सर्विस में वॉइस कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। BSNL की इस 5G सर्विस की कीमत 999 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 की कीमत का हुआ खुलासा! iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के फीचर्स आए सामने

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement