A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Moto G Max लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन 200MP कैमरा के साथ आता है। फोन में दमदार बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola G Max- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला जी मैक्स

Motorola ने अपना एक और मिड बजट फोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है। Moto G सीरीज का यह फोन 8GB रैम समेत तगड़े फीचर्स के साथ आता है। मोटोरोला की G सीरीज खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए है। इस फोन में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Moto G Max के नाम से लॉन्च हुए इस फोन की कीमत क्या है और इसमें कौन से फीचर्स दिए गए हैं, आइए जानते हैं...

Moto G Max की कीमत

मोटोरोला का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन को कंपनी ने ब्राजील में लॉन्च किया है। यह दो कलर ऑप्शन Azul Claro और Gafite में आता है। इसकी कीमत BLR 2,519.10 यानी लगभग 47,000 रुपये है। फोन को मोटोरोला ब्राजील के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Moto G Max 5G के फीचर्स

Moto G सीरीज के इस नए मॉडल में कंपनी ने 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। वहीं, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया है।

मोटोरोला का यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। फोन में मिलिट्री ग्रेड 810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है। फोन पानी में खराब नहीं होता है। Moto G Max में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Moto G Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 200MP OIS + 8MP, 32MP
बैटरी 10,001mAh. 80W
OS Android 16, Hello UI

Moto G Max के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा 10x डिजिटल जूम और OIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, LTE, WiFi, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Oppo ला रहा 12GB रैम वाला धमाकेदार फोन, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक