1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ला रहा 12GB रैम वाला धमाकेदार फोन, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक

Oppo ला रहा 12GB रैम वाला धमाकेदार फोन, लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 12, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 01:24 pm IST

Oppo Reno 16 सीरीज को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के इस धमाकेदार कैमरे वाले फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन में 12GB रैम दिया जाएगा।

Oppo Reno 16- India TV Hindi
ओप्पो रेनो 16 सीरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

Oppo जल्द ही अपनी एक और धमाकेदार सीरीज लॉन्च करने वाली है। चीनी कंपनी की यह सीरीज Reno 16 के नाम से आएगी। यह पिछले साल आई Reno 15 सीरीज को रिप्लेस करेगी। इस सीरीज में कंपनी फिलहाल तीन फोन लॉन्च करने वाली है, जिनकी कीमत यूरोपियन रिटेलर की वेबसाइट पर सामने आ गई है। इस सीरीज में Reno 16 के अलावा Reno 16 Pro और Reno 16 FS पेश किए जाने की संभावना है।

कितनी होगी कीमत?

Oppo Reno 16 सीरीज को इटली के एक रिटेलर Epto की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर यह सीरीज 'Coming Soon' के नाम से लिस्ट है। इसमें फोन की संभावित कीमत सामने आ गई है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Reno 16 को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में देखा गया है। फोन की कीमत EUR 890.91 यानी लगभग 98,200 रुपये है।

वहीं, Oppo Reno 16 FE को EUR 791.90 (लगभग 87,300 रुपये) की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह फोन भी ब्लैक और व्हाइट फिनिश में आएगा। इस सीरीज के प्रो मॉडल Reno 16 Pro को EUR 1,087.90 (लगभग 1,19,900 रुपये) की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह फोन भी ब्लैक और व्हाइट कलर में आएगा।

कई फीचर्स आए सामने

Oppo Reno 16 को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इस फोन को मॉडल नंबर CPH2865 के साथ लिस्ट किया गया था। इसके अलावा भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी ओप्पो का यह फोन देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं, फोन में 12GB रैम मिल सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Reno 16 को सिंगल कोर में 1,240 का स्कोर मिला है। वहीं, इसके मल्टी कोर का स्कोर 3,994 है। BIS के अलावा ओप्पो का यह फोन TUV SUD वेबसाइट और UAE की गवर्मेंट साइट पर भी लिस्ट किया गया है, जो दर्शाता है कि इसे चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से Oppo Reno 16 से जुड़ी अन्य जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

यह भी पढ़ें - 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 10000mAh बैटरी वाला फोन, नई सेल में ऑफर्स की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक