1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 21000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का लेटेस्ट 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

21000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का लेटेस्ट 5G फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Motorola Edge 70 Fusion को फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन को 21,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion price cut- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत में कटौती

फ्लिपकार्ट पर चल रहे Freedom Sale में Motorola का इस साल लॉन्च हुए फोन Edge 70 Fusion काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन को 21,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। फोन में 7000mAh की बैटरी समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 7 अगस्त को शुरू हुई है।

Motorola Edge 70 Fusion पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की MRP 49,999 रुपये से शुरू है। ऐसे में फोन की कीमत में 21,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 10% का कूपन डिस्काउंट और 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

यह फोन चार कलर ऑप्शन- Panatone Blue Surf, Panatone Country Air, Panatone Orient Blue और Panatone Silhouette में खरीदा जा सकता है। इस फोन के अन्य वेरिएंट्स भी क्रमशः 32,999 रुपये, 33,999 रुपये और 36,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

मोटोरोला का यह मिड बजट फोन 6.8 इंच के 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यही नहीं, फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है और इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

Motorola Edge 70 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 2K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 7000mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 16

Motorola Edge 70 Fusion (Review) में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Honor Robot Phone हुआ लॉन्च, चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन में मिलते हैं तगड़े फीचर्स

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)