A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने एक साथ लॉन्च किए तीन फोल्डेबल फोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

Motorola ने एक साथ लॉन्च किए तीन फोल्डेबल फोन, Samsung की बढ़ी टेंशन

Motorola Razr 2026 फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है। मोटोरोला ने इस सीरीज में तीन फोल्डेबल फोन उतारे हैं, जो Samsung के Galaxy Z Flip को कड़ी टक्कर देंगे।

Motorola Razr Ultra, Motorola- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला रेजर 2026 सीरीज फोल्डेबल फोन

Motorola ने एक साथ तीन फोल्डेबल फोन मार्केट में उतार दिए हैं। चीनी कंपनी के फोन Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देंगे। फिलहाल सैमसंग फोल्डेबल डिवाइस का ग्लोबल लीडर बना हुआ है। पिछले कुछ साल में कई चीनी ब्रांड्स ने अपने सस्ते फोल्डेबल फोन उतारे हैं। मोटोरोला के ये फोल्डेबल फोन Motorola Razr Ultra 2026, Motorola Razr+ 2026 और Motorola Razr 2026 के नाम से पेश किए गए हैं। इन सभी फ्लिप फोन की खास बात ये है कि इनमें बड़ी कवर स्क्रीन मिलती है।

Motorola Razr 2026 सीरीज की कीमत

Motorola Razr Ultra 2026 की कीमत 1,499.99 डॉलर यानी लगभग 1,43,000 रुपये है। इसे जल्द ही यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया पेसिफिक रीजन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Panatone Cocoa और Panatone Orient Blue कलर में आता है। otorola Razr+ 2026 और Motorola Razr 2026 को क्रमशः 1,099.99 डॉलर (लगभग 1,05,000 रुपये) और 799.99 डॉलर (लगभग 76,000 रुपये) में पेश किया गया है। मोटोरोला की इस फोल्डेबल सीरीज को 14 मई से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Motorola Razr Ultra 2026

मोटोरोला का यह अल्ट्रा फोल्डेबल फोन 7 इंच के एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक की है। इसमें डॉल्वी विजन का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Motorola Razr Ultra 2026 फीचर्स
डिस्प्ले 7 इंच, 4 इंच कवर, 165Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 5000mAh, 68W, 30W
कैमरा 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16

इस फोन के बैक में 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके कवर डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। अल्ट्रा फोल्डेबल फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 68W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सिस्टम मिलता है।

Motorola Razr+ 2026 और Motorola Razr 2026

ये दोनों फोन 6.9 इंच के एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। Razr+ में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Razr 2026 में MediaTek Dimensity 7450x चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

  Motorola Razr+ 2026 Motorola Razr 2026
डिस्प्ले 6.9 इंच, 120Hz, 3.6 इंच कवर 6.9 इंच, 120Hz, 3.6 इंच कवर
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 MediaTek Dimensity 7450x
स्टोरेज 12GB, 512GB 8GB, 256GB
बैटरी 4,500mAh, 45W, 15W 4,800mAh, 30W, 15W
कैमरा 50MP + 50MP, 32MP 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 16 Android 16

इन दोनों फोन के बैक में भी डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। Razr+ में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलता है। वहीं, Razr में 4,800mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलता है। मोटोरोला के ये सभी फोल्डेबल फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - Jio के 200 रुपये से कम वाले 6 रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी समेत मिल रहा बहुत कुछ