1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 200 रुपये से कम वाले 6 रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी समेत मिल रहा बहुत कुछ

Jio के 200 रुपये से कम वाले 6 रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी समेत मिल रहा बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 30, 2026 06:56 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 07:06 pm IST

Jio के पोर्टफोलियो में कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। कंपनी के पास 200 रुपये से कम कीमत वाले ऐसे 6 प्लान हैं, जिनमें 30 दिनों तक की वैलिडिटी, JioHotstar समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio Recharge plan- India TV Hindi
जियो का रिचार्ज प्लान Image Source : JIO

Jio के पास 200 रुपये से कम कीमत वाले 6 सस्ते रिचार्ज हैं, जिनमें यूजर्स को 30 दिनों तक की वैलिडिटी, JioHotstar का सब्सक्रिप्शन समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो ने खास तौर पर इन सस्ते रिचार्ज प्लान को क्रिकेट डेटा पैक के नाम से उतारा है। जियो हॉटस्टार पर आप क्रिकेट मैच के साथ-साथ पसंदीदा वेबसीरीज और मूवीज का लाभ ले सकते हैं। आइए, जानते हैं जियो के इन 6 प्लान्स के बारे में...

195 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 15GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान को यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इस प्लान में 6.50 रुपये का बैलेंस मिल रहा है।

149 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 10GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इस प्लान में 4.97 रुपये का बैलेंस मिल रहा है।

139 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 12GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा 19.86 रुपये का बैलेंस भी मिलेगा।

100 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 6GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ JioHotstar का 30 दिन वाला सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा 3.33 रुपये का बैलेंस भी मिलेगा।

79 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 3GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ JioHotstar का 30 दिन वाला सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा 2.63 रुपये का बैलेंस भी मिलेगा।

49 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान में 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें 25GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान को भी यूजर्स रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - OnePlus ने लॉन्च किया 13380mAh बैटरी वाला प्रीमियम टैबलेट, लैपटॉप की तरह कर पाएंगे यूज, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Jio