Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm समिट में पेश किया गया था। इसके अलावा पिछले महीने आयोजित किए गए इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भी इस 200MP कैमरे वाले फ्लैगशिप फोन को शोकेस किया गया था। यह साल की शुरुआत में पेश किए गए Motorola Signature का अपग्रेड होगा। कंपनी ने इसे पिछले दिनों अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था।
5 नवंबर को लॉन्च होगा Motorola Signature 27
Motorola ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 5 नवंबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन को कुछ समय पहले गीकबेंच पर देखा गया था। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इसे सिंगल कोर में 3313 और मल्टीकोर में इसे 11088 का स्कोर मिला है। कंपनी ने पहले ही इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी कंफर्म कर दी है। इस फोन को 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ-साथ क्वालकॉम के नए लॉन्च हुए सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ पेश किया जाएगा।
Motorola Signature 27 के संभावित फीचर्स
मोटोरोला के इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। इस प्रोसेसर को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है। मोटोरोला के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का मेन पेरीस्कोप कैमरा दिया जाएगा।
कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन ArcticMesh कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और रीडिजाइन्ड 3D वेपर कूलिंग चेंबर मिलेगा। इसके अलावा मोटोरोला के इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
यह फ्लैगशिप फोन AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें दमदार बैटरी और OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इस फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक OS अपग्रेड ऑफर करेगी। इस फोन की कीमत को लेकर भी लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है। यह फोन 70,000 रुपये से 90,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन के चिपसेट और कैमरे के अलावा अन्य कोई जानकारी कंफर्म नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - 43000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 Ultra, Amazon Sale में जबरदस्त ऑफर