1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nokia ने फीचर फोन में दे दी स्मार्टफोन वाली बैटरी, 40 दिनों तक नहीं करना पड़ेगा चार्ज

Nokia ने फीचर फोन में दे दी स्मार्टफोन वाली बैटरी, 40 दिनों तक नहीं करना पड़ेगा चार्ज

Nokia ने नया 2G फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसमें स्मार्टफोन की तरह तगड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 40 दिनों का बैकअप देती है।

Nokia 300 Charge- India TV Hindi
Image Source : NOKIA नोकिया 300 चार्ज

Nokia ने 40 दिनों की बैटरी बैकअप वाला फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। HMD Global का यह फोन नोकिया 300 चार्ज के नाम से पेश किया गया है। कंपनी ने इस फीचर फोन में स्मार्टफोन वाली बड़ी बैटरी दी है। Nokia का यह फोन 3700mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। बेसिक फीचर फोन होने की वजह से फोन सिंगल चार्ज में लंबा बैकअप देता है।

कितनी है कीमत?

Nokia 300 Charge को फिलहाल फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2190 फिलिपींस पेसस यानी लगभग 38 डॉलर है। कंपनी ने इस रग्ड फीचर फोन को ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है, लेकिन अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि नोकिया का यह फोन जल्द ही अन्य मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 300 Charge के फीचर्स

Nokia 300 Charge में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 320 x 240 पिक्सल है। यह फोन Unisoc SC6531E चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा फोन में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। HMD के इस 2G फीचर फोन का वजन 138 ग्राम है और यह रग्ड फोन की तरह दिखता है। इसमें 4MB का रैम और स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

यह फोन 900MHz और 1800MHz वाले 2G नेटवर्क पर काम करता है। इस फोन में 3700mAh बैटरी के साथ 10W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी वजह से इसे आप एक पावरबैंक की तरह भी यूज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज में लगातार 37 घंटे का टॉकटाइम और 40 दिनों का स्टैंटबाई टाइम ऑफर करता है।

HMD Asha 305 हुआ लॉन्च

HMD Global ने पिछले दिनों Nokia के लोकप्रिय फोन में से एक HMD Asha 305 को लॉन्च किया है। यह फोन भी फिलिपींस में उतारा गया है। एचएमडी का यह फोन एक लाइट स्मार्टफोन की तरह पेश किया गया है। यह फोन AOSP एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Pulse OS दिया है। यह फोन पहले से ही प्री-लोडेड 100 से ज्यादा ऐप्स के साथ आता है, जिसमें जरूरी ऐप्स के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और चैटिंग ऐप्स शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Poco F9 Ultra की आ गई लॉन्च डेट, मिलेगी 8050mAh की तगड़ी बैटरी