1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 2 यूजर्स को बड़ा झटका, Android 16 के बाद नहीं मिलेगा कोई अपडेट

Nothing Phone 2 यूजर्स को बड़ा झटका, Android 16 के बाद नहीं मिलेगा कोई अपडेट

Nothing Phone 2 यूजर्स को अब कोई भी OS अपडेट नहीं मिलने वाला है। कंपनी के सीईओ ने कंफर्म किया है कि Android 16 के बाद यूजर्स को इस फोन में अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा।

Nothing Phone 2- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नथिंग फोन 2 अपडेट

Nothing Phone 2 यूजर्स को अब कंपनी की तरफ से कोई भी OS अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। कंपनी के सीईओ कार्ल पे (Carl Pei) ने साफ किया है कि नथिंग के इस फ्लैगशिप फोन में Android 17 का अपडेट नहीं मिलेगा। सीईओ ने इसकी वजह भी बताई है। नथिंग का यह फोन Android 13 पर बेस्ड Nothing OS 2 के साथ लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसके साथ अगले तीन साल तक Android 14, Android 15 और Android 16 का अपडेट दिया है।

Carl Pei ने बताई वजह

नथिंग फोन 2 के अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर कई यूजर्स ने एक ओपन डिस्कशन शुरू किया था। इस डिस्कशन पर कंपनी के सीईओ ने कमेंट करके Android 17 अपडेट जारी नहीं करने की वजह बताई है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माना कि नथिंग का यह फोन अभी भी कई नए सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करता है। ऐसे में इसके लिए OS का सपोर्ट लगातार जारी रखना चाहिए। इस डिस्कशन को 90 से ज्यादा यूजर्स ने Upvote किया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ल पे ने बताया कि Nothing Phone 2 में इस्तेमाल किया गया चिप अब पुराना हो गया है और इसमें नया सॉफ्टवेयर अपडेट काम नहीं करेगा। चिपसेट वेंडर का कहना है कि नए Android वर्जन के लिए यह चिप कम्पैटिबल नहीं है। कंपनी ने इस फोन के साथ मिलने वाले 3 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा पूरा किया है। इस फोन के लिए Android 14, Android 15 और Android 16 का अपडेट जारी किया जा चुका है।

Nothing Phone 2 के फीचर्स

नथिंग का यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट यूज किया है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Nothing OS 2 के साथ लॉन्च हुआ था। 

फोन में 4,900mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 50MP के मेन OIS और 50MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।

Nothing ने हाल ही में इस साल लॉन्च हुए अपने सभी फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस साल लॉन्च हुए Nothing Phone (4a), Nothing Phone (4b) और Nothing Phone (4a) Pro की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की भारत में क्या होगी कीमत? लॉन्च से पहले हो गया खुलासा