1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. 5000 रुपये तक महंगे हो गए Nothing के इस साल लॉन्च हुए फोन

5000 रुपये तक महंगे हो गए Nothing के इस साल लॉन्च हुए फोन

Nothing ने इस साल लॉन्च हुए Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone 4b की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। नथिंग के ये फोन एक बार फिर से 5,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इससे पहले भी इन फोन की कीमत में इजाफा किया गया था।

Written By: Harshit Harsh
Published : Sep 03, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 06:18 pm IST
Nothing ने एक बार फिर से अपने इस साल लॉन्च हुए फोन की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। नथिंग के इस साल लॉन्च हुई Phone (4a) सीरीज और Phone (4b) की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। भारत में ये फोन अब लॉन्च प्राइस से कई हजार रुपये महंगे में खरीदा जा सकेगा।
1/5 Image Source : India TV

Nothing Phone (4a) Pro की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये थी। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 54,999 रुपये में मिल रहा था। इसके बेस वेरिएंट में 5000 रुपये और टॉप वेरिएंट में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
2/5 Image Source : India TV

प्राइस हाइक के बाद नथिंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट को 54,999 रुपये की बजाय 57,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, नथिंग के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।
3/5 Image Source : India TV

Nothing Phone (4a) तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 46,999 रुपये और 49,999 रुपये है। बेस वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह अब 44,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई गई है। यह वेरिएंट 50,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसका बीच वाला मॉडल 3,000 रुपये महंगा हुआ है। इसे 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
4/5 Image Source : India TV

Nothing Phone (4b) की कीमत में 5000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फोन अब 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
5/5 Image Source : Nothing

Advertisement