A
Hindi News टेक न्यूज़ Nothing Phone 4a की लॉन्चिंग से पहले ही दिखी इसके पिंक कलर की झलक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन

Nothing Phone 4a की लॉन्चिंग से पहले ही दिखी इसके पिंक कलर की झलक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन

नथिंग फोन 4ए एक ऐसे कलर में लाया जा रहा है जो कि इस फोन में पहली बार देखा जएगा और इसके रिस्पॉन्स के आधार पर कंपनी आगे के मॉडलों के लिए कलर में एक्सपेरिमेंट कर सकती है।

Nothing Phone 4a- India TV Hindi Image Source : NOTHING नथिंग फोन 4ए

Nothing Phone 4a: नथिंग ने अपने अपकमिंग Phone 4a के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके पिंक कलर वेरिएंट का खुलासा कर दिया है, जिससे पहले दिखाए गए व्हाइट ऑप्शन के अलावा दूसरे कलर ऑप्शन के बारे में भी पता चला है और ये खूबसूरत पिंक कलर में है। कंपनी ने इसके प्रमुख डिजाइन विवरण भी शेयर किए हैं, जिसमें इसके ट्रांसपेरेंट रियर पैनल और सिग्नेचर लाइटिंग इंटरफेस की बात कंफर्म हो गई है। नए कलर वेरिएंट के साथ, Nothing ने चिपसेट ब्रांडिंग और भारत में अवेलिबिलिटी भी कन्फर्म कर दी है। Phone 4a सीरीज को मार्च के पहले हफ्ते में कंपनी के लॉन्च इवेंट में एडवांस्ड हार्डवेयर और रिफाइंड डिजाइन एलिमेंट्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने इसके लिए 5 मार्च की तारीख अपनी वेबसाइट पर दे रखी है। 

Nothing Phone 4a का पिंक कलर वेरिएंट सामने आया

Nothing Phone 4a बुधवार को कंपनी द्वारा पहले ऐलान किए गए व्हाइट ऑप्शन के साथ-साथ पिंक कलर में भी अवेलेबल होगा। यह नया रंग कंपनी के अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में पहली बार पिंक वेरिएंट पेश करने का प्रतीक है। यूके की इस कंपनी ने कहा कि यह रंग कला, फैशन और पॉप कल्चर से प्रभावित ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन डायरेक्शन को दिखाते हैं।

Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 4a में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 SoC, 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग वाली 5400mAh बैटरी और 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। ब्रिटेन की इस टेक कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Phone 4a सीरीज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलेगा। 

Nothing Phone 4a, जिसे पहले व्हाइट कलर में दिखाया गया था, में पिल-आकार के मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें LED फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर लगा है। हैंडसेट अपने पिछले मॉडलों की तरह ही ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन को बरकरार रखता है और इसमें शायद एक नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम शामिल होगा। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में हैं, जबकि एक एक्स्ट्रा बटन लेफ्ट साइड में दिया गया है। ये स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए अवेलेबल होंगे तो खरीदारी के लिए वहां से देख सकते हैं। लॉन्च के बाद जब फोन अवेलेबल होगा तो इसको खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत के खिलाफ इस राज्य की सरकार ने उठाए कदम, वर्कफोर्स बनाने का किया फैसला