1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ मारेगा एंट्री

OnePlus 16 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ मारेगा एंट्री

OnePlus 16 को चीन में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के चाइना प्रेसिडेंट ने वनप्लस गेमिंग कांफ्रेंस के दौरान इसकी लॉन्च डेट रिवील की है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन 200MP कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 16- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS वनप्लस 16

Highlights

  • OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है।
  • OnePlus का यह स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया जाएगा।
  • चीनी कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा।

OnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। चीनी कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने 12 अक्टूबर को पेश होगा। पिछले कुछ समय से फोन को लेकर जानकारियां सामने आ रही थी। वनप्लस का यह फोन पिछले साल आए OnePlus 15 का अपग्रेड होगा। फोन की बैटरी, कैमरा और चिपसेट में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Oppo की सिस्टर कंपनी ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 185Hz रिफ्रेश रट वाला गेमिंग डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी के प्रेसिडेंड ने वनप्लस गेमिंग कांफ्रेंस के दौरान अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। साथ ही, फोन की गेमिंग कैपेबिलिटीज को भी शोकेस किया है। OnePlus 16 में गेमिंग के लिए डेडिकेटेड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सिस्टम को जोड़ा गया है, जो पूरे डिवाइस की परफॉर्मेंस को बेहतर करती है।

OnePlus 16 के संभावित फीचर्स

वनप्लस ने पहले ही कंफर्म किया है कि यह डिवाइस 200MP के मेन कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने OnePlus 15 के मुकाबले इसके कैमरा में बड़ा अपग्रेड किया है।

फोन के डिस्प्ले के बारे में कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 185Hz रिफ्रेश वाले Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 185fps गेमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फ्लैगशिप फोन में WiFi 7, Bluetooth 6, NFC, IR Blaster जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर वनप्लस के इस स्मार्टफोन को 5.38 मिलियन यानी 53.8 लाख का स्कोर मिला है। यह फोन Qualcomm के हाल में लॉन्च हुए सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा।

इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेग। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Amazon पर भी शुरू हुई अर्ली सेल, 7999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का नया फोन