OnePlus 16 के लॉन्च से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का यह फोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि Oppo Find X10 Ultra भी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि कंपनी यूरोप और अमेरिकी बाजार से एग्जिट कर रही है। इसके अलावा भारत में लॉन्च होने वाले वनप्लस के फोन अब ColorOS के साथ आएंगे।
OnePlus 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च?
OnePlus 16 के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके अलावा Oppo Find X10 Ultra भी भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, इन दावों पर फिलहाल वनप्लस और पैरेंट कंपनी ओप्पो की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह भी दावा किया गया है कि OnePlus अगले साल यानी 2027 में भारत से एग्जिट करने वाला है।
OnePlus भारत में अपने Nord सीरीज को एक्सपेंड कर रहा है। चीनी ब्रांड ने पिछले महीने ही OnePlus N6 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब इस सीरीज में OnePlus N6x को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी N सीरीज के फोन केवल चीनी बाजार में ही लॉन्च कर रही थी। वनप्लस का यह फोन भारत में 20,000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Find X10 Pro Max के संभावित फीचर्स
OnePlus 16 और Oppo Find X10 Ultra के भारत में लॉन्च नहीं किए जाने के साथ-साथ टिप्स्टर ने Oppo Find X10 Pro Max के फीचर्स भी लीक किए हैं। यह स्मार्टफोन भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन 2K रेजलूशन वाले LTPO OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। इस फोन में 200MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 200MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का OIS पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है।
ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन में 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ डेडिकेटेड स्नैप की मिलेगा। फोन IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - BSNL का 72 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स