A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 30 जून को लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत भी आई सामने

30 जून को लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत भी आई सामने

OnePlus N6 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह वनप्लस का अब तक लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है। फोन की कीमत भी लीक हो गई है।

OnePlus N6 5G- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS INDIA वनप्लस N6

OnePlus N6 की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। वनप्लस का यह फोन इसी महीने 30 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह N सीरीज का पहला फोन होगा, जिसे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वनप्लस का भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है। इसकी कीमत भी ऑनलाइन सामने आ गई है। पिछले दिनों ही कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया था।

लॉन्च डेट कंफर्म

OnePlus N6 की लॉन्च डेट कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है। यह फोन 30 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट अनाउंसमेंट के साथ-साथ कंपनी ने फोन का डिजाइन भी रिवील किया है। वनप्लस ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन का डिजाइन भी फ्लैगशिप सीरीज की तरह रखा है। यह देखने में हाल में लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 की तरह ही लगेगा।

कीमत हुई लीक

OnePlus N6 के किसी फीचर के बारे में कंपनी ने फिलहाल जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्टके मुताबिक, यह फोन 18,000 रुपये ये 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। N सीरीज का यह फोन 6,000mAh या इससे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

OnePlus N6 को कंपनी इस साल लॉन्च हुए अब तक के सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 6 Lite से भी कम प्राइस में पेश किया जाएगा। Nord CE 6 Lite के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटर के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - चीन ने बनाया खास ऑप्टिकल फाइबर, बाल से भी पतले तार से मिलेगी 5 गुना तेज इंटरनेट स्पीड