1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Amazon पर हुआ लिस्ट, जल्द भारत में होगा लॉन्च

OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Amazon पर हुआ लिस्ट, जल्द भारत में होगा लॉन्च

OnePlus N6 Lite भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया गया है।

OnePlus N6 Lite- India TV Hindi
Image Source : AMAZON INDIA वनप्लस एन6 लाइट

OnePlus N6 सीरीज का एक और सस्ता फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इस फोन के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोपेज बनाया है, जहां फोन की झलक देखी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च हो सकता है। यह अब तक लॉन्च हुआ वनप्लस का सबसे सस्ता फोन हो सकता है।

OnePlus N6 सीरीज में कंपनी दो सस्ते 5G फोन भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। चीनी ब्रांड भारत में OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुका है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में है। जुलाई की आखिर में कंपनी ने OnePlus N6x 5G लॉन्च किया है, जो 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। अब कंपनी इस सीरीज में OnePlus N6 Lite 5G पेश करने वाली है। इस फोन की कीमत भी 20,000 रुपये की रेंज में आ सकता है।

OnePlus ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर अपने अपकमिंग फोन को लिस्ट किया है। इस फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रो पेज बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने 'Coming Soon' टैग यूज किया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं की गई है। 

जल्द भारत में होगा लॉन्च

वनप्लस के अपकमिंग फोन के टीजर में इसका फ्लैट डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है। अमेजन पर इस फोन को OnePlus N6 Lite से जुड़ी लीक रिपोर्ट सामने आने के बाद लिस्ट किया गया है। यह फोन भी भारत में 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। यह OnePlus परिवार का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन हो सकता है। 

OnePlus N6x के फीचर्स

वनप्लस ने इस बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी है। फोन 7000mAh की बैटरी 15W USB Type C चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन को Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। इसमें 13MP का मेन और 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत हुई लीक, जानें कितने में होगा लॉन्च