1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत हुई लीक, जानें कितने में होगा लॉन्च

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत हुई लीक, जानें कितने में होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 08, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 04:13 pm IST

Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। एप्पल का यह फोल्डेबल आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसकी कीमत 2 लाख से लेकर 3 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

iphone ultra, foldable iphone- India TV Hindi
आईफोन अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : @YOURTECHGUYYY/X

Apple Event से पहले iPhone Ultra की कीमत लीक हो गई है। एप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन होगा, जिसे आईफोन के 20 साल पूरा होने पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, एप्पल की तरफ से अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फोल्डेबल आईफोन के अलावा iPhone 18 Pro सीरीज भी एप्पल इवेंट में पेश की जाएगी। इसमें कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकती है। स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air 2 को कंपनी अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है।

iPhone Ultra की कितनी होगी कीमत?

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन की शुरुआती कीमत 2,299 डॉलर यानी लगभग 2,17,000 रुपये हो सकती है। यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में आ सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2,499 डॉलर (लगभग 2,36,000 रुपये) और 2,799 डॉलर (लगभग 2,64,000 रुपये) हो सकती है।

  • 256GB - 2,299 डॉलर (लगभग 2,17,000 रुपये)
  • 512GB - 2,499 डॉलर (लगभग 2,36,000 रुपये)
  • 1TB - 2,799 डॉलर (लगभग 2,64,000 रुपये)

कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो हुआ लीक

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो पिछले दिनों लीक हुआ है। 9 सितंबर को लॉन्च होने वाले इस फोन का यह वीडियो Your Tech Guy ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया है। प्रोमो वीडियो में iPhone Ultra का डिजाइन देखा जा सकता है। इस फोन का कैमरा मॉड्यूल Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह ही है। हालांकि, इसके कैमरे वर्टिकल की जगह हॉरिजोन्टल प्लेस किए गए हैं।

फोन के चारों और राउंडेड कॉर्नर देखे जा सकते हैं। वहीं, फ्रंट में लिक्विड डिजाइन वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। iPhone Ultra के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। फोन में कैमरे के लिए कोई भी जगह नहीं है। साइड में पावर बटन दिया गया है, जबकि वॉल्यूम की ऊपर की तरफ दिया गया है। वहीं, एक साइड में स्पीकर्स दिए गए हैं। इस फोन के फोल्डेबल डिस्प्ले में क्रीज नहीं मिलेगा। वहीं, हिंज के बीच में किसी भी तरह का गैप नहीं है।

वीडियो के मुताबिक, इसमें 7.8 इंच का मेन यानी फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Apple का A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल बैटरी सेल दिए जाएंगे। नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट और दो स्पीकर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Huawei ने उतारा तीन बार मुड़ने वाला नया Ultimate फोल्डेबल फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक