1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ला रहा एक और सस्ता 5G फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

OnePlus ला रहा एक और सस्ता 5G फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

OnePlus N6 सीरीज में एक और बजट फ्रेंडली फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन सितंबर के आखिर में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन को बजट प्राइस में पेश किया जाएगा।

OnePlus N6 Lite- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS वनप्लस N6x

OnePlus एक और सस्ता 5G फोन जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन भी N6 सीरीज में पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में दो बजट फ्रेंडली फोन OnePlus N6 और OnePlus N6x भारतीय बाजार में उतार चुकी है। अब इस सीरीज में OnePlus N6 Lite को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। यह फोन खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।

भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर दावा किया है कि वनप्लस का यह फोन सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस N6 सीरीज के दोनों फोन जून और जुलाई के आखिर में लॉन्च किए गए हैं। OnePlus N6 सीरीज के इस फोन को भी 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, टिप्स्टर ने फोन के किसी भी फीचर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

OnePlus N6x के फीचर्स

वनप्लस ने इस बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी है।

OnePlus N6x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, OxygenOS 16

यह बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी ने इस सस्ते में फोन में भी वेपर चेंबर कूलिंग फीचर दिया है।

कैमरे की बात करें तो इस सस्ते फोन के बैक में 13MP का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा। फोन का रियर कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - 10 साल पूरा होने पर Jio का मेगा ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा