1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10 साल पूरा होने पर Jio का मेगा ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

10 साल पूरा होने पर Jio का मेगा ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 07, 2026 04:30 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 04:33 pm IST

Jio के करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी ने मेगा ऑफर की घोषणा की है। कंपनी के 10 साल पूरा होने की खुशी में यूजर्स को इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। यूजर्स को 120GB हाई स्पीड डेटा का लाभ दिया जा रहा है।

Jio Offer- India TV Hindi
जियो का एनिवर्सरी ऑफर Image Source : JIO

Highlights

  • Jio ने 10 साल पूरा होने पर खास ऑफर की घोषणा की है।
  • यूजर्स को 365 दिन वाले एनुअल प्लान में एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।
  • यूजर्स को ये एक्स्ट्रा डेटा हर महीने ऑफर किया जाएगा।

Jio ने 10 साल पूरा होने पर नए मेगा ऑफर की घोषणा की है। 2016 में लॉन्च हुई टेलीकॉम कंपनी ने अपने 365 दिन वाले एनुअल प्लान में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया है। इससे पहले कंपनी ने 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर नई प्राइम मेंबरशिप की भी घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

जियो ने अपनी वेबसाइट पर इस "Mega Anniversary Offer" की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो का यह एनुअल रिचार्ज प्लान डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। एक्स्ट्रा डेटा मिलने पर यूजर्स को इस प्लान में ज्यादा इंटरनेट यूज करने की आजादी मिलेगी। साथ ही, कंपनी Google Gemini AI Pro, Jio TV, Jio AI Cloud जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है।

क्या है ऑफर?

रिलायंस जियो का 3599 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। रिलायंस जियो के इस एनुअल रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है।

Jio Anniversary Offer
Image Source : JIO.COMजियो का एनिवर्सरी ऑफर

यही नहीं, जियो इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio AI Cloud और 18 महीने का Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर कंपनी अपने इस रिचार्ज प्लान के साथ कुल 120GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह डेटा बेनिफिट्स एक साथ नहीं मिलेगा। यूजर्स को हर महीने 10GB डेटा पूरे 12 महीने तक मिलेगा। 

इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को Jio Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ हॉलीवुड मूवीज और 50GB क्लाउड स्टोरेज का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यूजर्स को 18 महीने तक Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है। इसमें नैनो बनाना AI के लिए 5TB का फ्री स्ट्रोरेज भी ऑफर किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें - Tecno ने पेश किया 6000mAh बैटरी वाला Slim 5G फोन, मिलते हैं दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Jio