A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus Nord 6 की सेल आज से, शुरुआती कस्टमर्स को मिलेगा Early डिस्काउंट-जानें

वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus Nord 6 की सेल आज से, शुरुआती कस्टमर्स को मिलेगा Early डिस्काउंट-जानें

वनप्लस नॉर्ड 6 की बिक्री आज से ऑफिशियल वनप्लस स्टोर, वनप्लस डॉटइन और अमेजन पर भी शुरू हो रही है और अगर आप जल्दी खरीदते हैं तो छूट भी हासिल कर सकते हैं।

OnePlus Nord 6- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS वनप्लस नॉर्ड 6

OnePlus Nord 6 Sale: वनप्लस का लेटेस्ट फोन OnePlus Nord 6 जो अभी 2 दिन पहले 7 अप्रैल को लॉन्च हुआ है उसकी सेल आज से शुरू हो रही है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही ये फोन चर्चा में बना हुआ था और इसकी बिक्री शुरू होने का इंतजार वनप्लस लवर्स कर रहे थे। फोन की खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है जो वनप्लस के अभी तक के सभी फोन में सबसे बड़ी बैटरी है। ये फोन OnePlus Nord 5 का सक्सेसर है और इस फोन में अपने पूर्ववर्ती फोन के मुकाबले काफी सारे अपग्रेड्स देखने को मिल रहे हैं। आज से इस फोन की बिक्री शुरू हो गई है और ये 

OnePlus Nord 6 की कीमत

अपनी कीमत के हिसाब से ये मिड-रेंज सेगमेंट वाला फोन है और इस रेंज में भी ये प्रीमियम लुक वाला फोन है जिसे खरीदने के लिए ग्राहक उत्सुक लग रहे हैं।  हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 6 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। ग्राहक एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड (ईएमआई ट्रांजेक्शन) पर 3,000 रुपये की छूट का बेनेफिट ले सकते हैं। इससे 8GB वेरिएंट के लिए हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये हो जाती है। 

OnePlus Nord 6 को कहां से खरीद सकते हैं ?

यह फोन आज दोपहर 12 बजे से खरीदारी के लिए अवेलेबल होगा। इस फोन को ग्राहक अमेजन के अलावा oneplus.in, वनप्लस एक्सपीरीएंस स्टोर के साथ सेलेक्टेड स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। इस फोन को फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड 6 के खास फीचर्स

Nord 6 की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसकी 9000mAh की दमदार बैटरी है और सामान्य उपयोग पर एक बार चार्ज करने पर 2 दिन से 2.5 दिन का बैकअप मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

  • वनप्लस नॉर्ड 6 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.78 इंच की बड़ी फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 4 चिपसेट लगा होगा, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है।
  • फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे ऐप्स तेजी से लोड होंगे और परफॉर्मेंस स्मूथ होगी।
  • मजबूती के लिए, डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए हाई लेवल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ-साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस भी है। 
  • वनप्लस ने छह साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और डिस्प्ले पर लाइफटाइम गारंटी का वादा किया है।

ये भी पढ़ें 

Apple के अगले MacBook Neo में बड़ा अपग्रेड मुमकिन, A19 प्रो चिप और ज्यादा RAM से करेगा सरप्राइज