1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple के अगले MacBook Neo में बड़ा अपग्रेड मुमकिन, A19 प्रो चिप और ज्यादा RAM से करेगा सरप्राइज

Apple के अगले MacBook Neo में बड़ा अपग्रेड मुमकिन, A19 प्रो चिप और ज्यादा RAM से करेगा सरप्राइज

 Published : Apr 09, 2026 09:15 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 09:15 am IST

एप्पल के मैकबुक नियो की अच्छी बिक्री के साथ ही इसका अगला मॉडल अभी से सुर्खियों में आ रहा है और हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें A19 प्रो चिप और ज्यादा RAM हो सकती है।

MacBook Neo- India TV Hindi
मैकबुक नियो Image Source : APPLE

Apple MacBook Neo: एप्पल ने इस साल मार्च में ही मैकबुक नियो को लॉन्च किया था और और अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसके मुताबिक एप्पल अपने अगले मैकबुक नियो को नए तरीके से पेश करने के लिए तैयार हो सकता है। अगले मैकबुक नियो में बड़े बदलाव के बजाय एक बड़े अपग्रेड जैसा होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। टिम कल्पन के कल्पियम न्यूजलेटर में शेयर की गई जानकारी के बेस पर मालूम होता है कि मैकबुक नियो को अगले वर्जन में हायर रैम के साथ A19 प्रो चिप के साथ आने की उम्मीद है। बता दें कि मौजूदा मैकबुक नियो में 8GB रैम के साथ A18 प्रो चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसे ज्यादा अफोर्डेबल मैकबुक के रूप में पेश किया गया है। अभी तक आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अब तक इसकी अच्छी सेल्स देखी जा रही है।

A19 प्रो चिप होना मुमकिन

मैकबुक नियो के अगले मॉडल में A19 प्रो चिप के होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ये अपकमिंग iPhone मॉडल का हिस्सा भी होने वाला है। इस बात के चलते उम्मीद है कि एप्पल पहले की तरह ही नजरिया अपनाएगा और A19 चिप के थोड़ा मोडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल करेगा जो कि A19 प्रो चिप हो सकती है। इसका बेसिक रूप से मतलब है कि GPU कोर में से एक को डिसेबल किया जा सकता है। मौजूदा मॉडल पहले से ही छह के बजाय 5-कोर जीपीयू पर चलता है, इसलिए माना जा रहा है कि डेली यूज के इस्तेमाल में वही हिस्सा कायम रह सकता है।

एप्पल की तरफ से इस बार अपने अगले मैकबुक नियो के ग्राफिक्स में कोई खास बदलाव करने के बजाय इसकी एफिशिएंसी और ओवरऑल परफॉरमेंस को सुधारने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

रैम 12GB तक बढ़ सकती है

मैकबुक नियो में चिप के साथ-साथ रैम भी बढ़ने की उम्मीद है। अगला मैकबुक नियो 8GB की जगह 12GB मेमोरी के साथ आ सकता है। यह A19 प्रो से ही जुड़ा हुआ है जिसके हाई मेमोरी को सपोर्ट करने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यूजर्स के लिए ज्यादातर ऐप्स को बेहतर तरीके से चलाना मुमकिन होगा और इस डिवाइस के रेगुलर इस्तेमाल में थोड़ा आसान परफॉरमेंस देखा जा सकता है।

अगले मॉडल के लिए एप्पल को सप्लाई और प्रोडक्शन संभालना होगा 

अगला मैकबुक नियो अगले साल किसी समय आने की उम्मीद है, लेकिन ऐप्पल ने अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। यह एक नई चिप और ज्यादा रैम के साथ एक अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत कैसी है और यह असलियत में कब आएगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एप्पल सप्लाई और प्रोडक्शन को कैसे संभालता है।

ये भी पढ़ें 

 

टेक्नोलॉजी स्टार्टअप की फंडिंग मामले में भारत दुनिया का चौथा बड़ा देश, बीते वित्त वर्ष में जुटाए 11.7 अरब डॉलर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक