1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus फैंस को झटका, चीनी कंपनी दो बड़े मार्केट से हो रही बाहर!

OnePlus फैंस को झटका, चीनी कंपनी दो बड़े मार्केट से हो रही बाहर!

OnePlus दो बड़े इंटरनेशनल मार्केट अमेरिका और यूरोप से बाहर जाने की तैयारी में है। एक जर्मन पब्लिकेशन ने ये बड़ा दावा किया है। कंपनी ने अपने कई प्रोडक्ट्स इन मार्केट से हटाने शुरू कर दिए हैं।

OnePlus- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS वनप्लस की बड़ी स्ट्रेटेजी

OnePlus जल्द ही दो बड़े इंटरनेशनल मार्केट से एग्जिट हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया है कि वनप्लस ने दो बड़े मार्केट अमेरिका और यूरोप से बाहर होने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी की स्ट्रेटेजी घरेलू बाजार पर फोकस करने का है। इन दोनों ग्लोबल मार्केट में वनप्लस की जगह पैरेंट कंपनी Oppo अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च करेगा।

जल्द हो सकती है घोषणा

जर्मनी की एक पब्लिकेशन WinFuture ने दावा किया है कि वनप्लस की पैरेंट कंपनी Oppo इस सप्ताह बड़े अनाउंसमेंट की तैयारी कर ली है। कंपनी अपने स्ट्रेटेजी में बदलाव करने वाली है। इस बदलाव में OnePlus का यूरोप और अमेरिकी बाजार से एग्जिट होना शामिल है। इस गैप को भरने के लिए ओप्पो के फ्लैगशिप फोन खास तौर पर Find X सीरीज को इन दोनों मार्केट में पेश किया जाएगा।

OnePlus के इन दोनों मार्केट से एग्जिट होने की खबर सबसे पहले जनवरी में सामने आई थी। इसमें ये भी दावा किया गया था कि वनप्लस यूरोप और अमेरिकी मार्केट के साथ-साथ भारत में भी अपना कारोबार बंद कर सकता है। हालांकि, चीनी कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में हाल ही में OnePlus N6 लॉन्च किया है, जो इस सीरीज का पहला फोन है।

यूरोपीय मार्केट से हटा रहा प्रोडक्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ने यूरोपीय मार्केट से अपने प्रोडक्ट हटाने शुरू कर दिए हैं। ये इस बात का संकेत है कि कंपनी ने अपने कारोबार को यूरोपीय मार्केट से समेटने की तैयारी कर ली है। जर्मनी के मार्केट से कंपनी ने अपने कई फोन हटा लिए हैं केवल OnePlus 15R ही यहां सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, OnePlus 15 और Nord सीरीज के फोन हटा लिए गए हैं।

जर्मनी के पब्लिकेशन का दावा है कि कंपनी ने इटली, स्पेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे से भी अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स की कंपनी ने चीन से बाहर अपने बिजनेस को पूरी तरह से बदलने की तैयारी की है।

वनप्लस शुरुआत से ही अपने फ्लैगशिप डिवाइसेज के लिए इन मार्केट में लोकप्रिय रहा है। कंपनी स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट, वियरेबल डिवाइसेज और ऑडियो प्रोडक्ट भी लॉन्च करती है। हालांकि, कंपनी के अपकमिंग स्ट्रेटेजी को लेकर न तो OnePlus और न ही Oppo की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें - iQOO Z12 Turbo, iQOO 16 में मिलेगी दमदार बैटरी, फीचर्स भी आए सामने