1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO Z12 Turbo, iQOO 16 में मिलेगी दमदार बैटरी, फीचर्स भी आए सामने

iQOO Z12 Turbo, iQOO 16 में मिलेगी दमदार बैटरी, फीचर्स भी आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 14, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 05:59 pm IST

iQOO Z12 Turbo, iQOO 16, iQOO Neo 12 की बैटरी डिटेल सामने आई है। आईकू के ये तीनों फोन बड़ी और दमदार बैटरी के साथ आ सकते हैं।

iQOO Z12 Turbo- India TV Hindi
आईकू जेड सीरीज Image Source : INDIA TV

iQOO अपने अपमकिंग फ्लैगशिप फोन की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी मिड बजट में Z और Neo सीरीज के फोन पर भी काम कर रही है। आईकू के इस साल आने वाले ये सभी फोन पिछले साल के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ आएंगे। इन फोन के बारे में हाल ही में जानकारी सामने आई है। चीनी ब्रांड के अपकमिंग फोन iQOO Z12 Turbo, iQOO 16 और iQOO Neo 12 फोन में 10,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।

बड़ी बैटरी वाले फोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि iQOO 16 में 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला Qualcomm Snapdragon 8E6 Pro चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में 8,500mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, पिछले दिनों ये रिपोर्ट सामने आई है कि iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

टिप्स्टर का दावा है कि चीनी ब्रांड के अन्य दोनों अपकमिंग फोन में भी बड़ी बैटरी दी जाएगी। iQOO Neo 12 में 9000mAh की बैटरी मिल सकती है और यह फोन 3nm चिपसेट के साथ आ सकता है, जबकि iQOO Z12 Turbo में 10000mAh की बैटरी मिल सकती है।

iQOO Neo 12 के फीचर्स आए सामने

iQOO Neo 12 के बारे में पहले जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक, यह फोन 6.83 इंच के फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

iQOO Z12 Turbo के फीचर्स की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है। हालांकि, इस फीचर के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

iQOO भारत में जल्द ही Z11 Lite फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह बजट फोन 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फोन में 6500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। आईकू का यह फोन खास तौर पर बजट यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यह हाल में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite का रीब्रांड मॉडल होगा।

यह भी पढ़ें - Android 17 में आया कार क्रैश डिटेक्शन फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक