1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Android 17 में आया कार क्रैश डिटेक्शन फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Android 17 में आया कार क्रैश डिटेक्शन फीचर, जानें कैसे करेगा काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 14, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 04:53 pm IST

Android 17 के लेटेस्ट बीटा में गूगल पिक्सल यूजर्स को कार क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलने लगा है। इस फीचर को इनेबल करते ही इमरजेंसी में आपकी मदद की जा सकेगी।

Car Crash Detection Feature- India TV Hindi
कार क्रैश डिटेक्शन फीचर Image Source : INDIA TV

Android 17 के नए बीटा अपडेट में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर को अपग्रेड किया गया है। गूगल पिक्सल यूजर्स को यह फीचर मिलने लगा है। गूगल के एंड्रॉइड डिवाइस में इसे इमरजेंसी सेफ्टी फीचर के तौर पर जोड़ा गया है, जो ऑन-डिवाइस सेंसर जैसे कि एक्सीलरोमीटर, जियरोस्कोप, माइक्रोफोन और GPS सिग्नल के मूवमेंट पर काम करता है। इसमें क्रैश के दौरान साउंड और वाइब्रेशन के साथ लाउड अलार्म बजता है। अगर यूजर ने इस पर रिस्पॉन्ड नहीं किया तो इमरजेंसी नंबर पर अपने आप कॉल लग जाता है। साथ ही, यूजर की लोकेशन भी शेयर हो जाती है।

Android 17 के लेटेस्ट बीटा अपडेट के बाद Google Pixel यूजर्स को कार डिटेक्शन का यह नया फीचर मिलने लगा है। यूजर्स अपने फोन के सेफ्टी वाले सेक्शन में जाकर इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं। फोन के सेफ्टी फीचर में एक पर्सनल सेफ्टी का ऑप्शन मिलेगा, जहां इमरजेंसी नंबर को यूजर्स फीड कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें कार क्रैश डिटेक्शन?

  • इस कार क्रैश डिटेक्शन फीचर को इनेबल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने Android फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
  • इसके बाद Safety & Emergency वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • फिर यहां Car Crash Detection का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यूजर्स इसके बाद टूगल स्विच को ऑन करके इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

इस फीचर को समझने के लिए यूजर को यहां डेमो का भी ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स डेमो वाले बटन को टैप करके इस फीचर को आसानी से समझ सकते हैं।

कैसे करता है काम?

जैसे ही आपके स्मार्टफोन में कार क्रैश डिटेक्ट होगा फोन तेजी से वाइब्रेट और तेज साउंट अगले 1 मिनट यानी 60 सेकेंड के लिए प्रोड्यूस करेगा। अगर, आपने इस साउंड पर रिएक्ट नहीं किया तो आपके फोन से अपने आप इमरजेंसी सर्विसेज और कॉन्टैक्ट को कॉल जाएगा और आपका लोकेशन भेजा जाएगा ताकि आपकी मदद की जा सके।

इस फीचर का फायदा खास तौर पर एक्सीडेंट के समय इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और मेडिकल हेल्प के लिए किया जा सकता है ताकि मदद मिलने में देरी न हो और विक्टिम की जान बचाई जा सके। फिलहाल यह फीचर गूगल पिक्सल फोन में मिल रहा है। अन्य स्मार्टफोन में भी जल्द ही इस फीचर को लाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Redmi ला रहा 10000mAh बैटरी वाला फोन, Turbo 6 Max के नाम से होगा लॉन्च?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक