A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, 5800mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

24 अप्रैल को लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, 5800mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Oppo जल्द भारत में अपना एक और दमदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी और 5800mAh बैटरी के साथ आएगा।

Oppo A5 Pro- India TV Hindi
Image Source : FILE ओप्पो A5 प्रो

Oppo A5 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने ओप्पो के इस ड्यूरेबल स्मार्टफोन की डेट कंफर्म कर दी है। इसे अगले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ओप्पो का यह बजट फोन IP69 वाटरप्रूफ फीचर, 5800mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगा। इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। भारत में भी इस फोन को ग्लोबल वेरिएंट जैसे फीचर्स के साथ उतारा जाएगा।

24 अप्रैल को होगा लॉन्च

ओप्पो का यह फोन दो कलर ऑप्शन- मोचा ब्राउन और ब्लूम पिंक में आएगा। इस फोन को भारत में 24 अप्रैल को पेश किया जाएगा। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है।

Image Source : Oppo Indiaओप्पो A5 प्रो

Oppo A5 Pro के फीचर्स (संभावित)

Oppo A5 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक हो सकती है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

ओप्पो का यह फोन 5,800mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। कंपनी ने इस फोन को ड्यरेबल चैम्पियन बताया है। इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ-साथ IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग मिलेगा। फोन पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी में गिरने पर खराब नहीं होगा। इस फोन में फिंगरप्रिंट और फेसअनलॉक का भी सपोर्ट मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आ सकता है।

Oppo A5 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दी जाएगी। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिल सकता है। Oppo का यह फोन 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है।

यह भी पढ़ें - बड़े आउटेज के बाद ठीक हुआ Vi का नेटवर्क, देर रात लाखों यूजर्स हुए परेशान