A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find N6 को MWC 2026 में देखा गया, मार्च में ही चीन में हैंडसेट के लॉन्च होने की बात कन्फर्म

Oppo Find N6 को MWC 2026 में देखा गया, मार्च में ही चीन में हैंडसेट के लॉन्च होने की बात कन्फर्म

Oppo ने हालांकि कन्फर्म किया है कि Find N6 को इसी महीने के अंत में चीन में लॉन्च किया जाएगा और इसको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में शोकेस किया गया है।

Oppo Find N6- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो फाइंड एन6

Oppo Find N6: Oppo Find N6 की कुछ डिटेल्स इस समय ऑनलाइन आने लगी हैं और इस फोन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। वैसे तो चीन की स्मार्टफोन मेकर ओप्पो की इस अपकमिंग फोल्डेबल हैंडसेट के लॉन्च की सटीक तारीख का पता नहीं चला है लेकिन Oppo Find N6 को जल्द ही स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में ग्लोबल स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही Find N6 को इस आयोजन में देखा गया है, जिससे इसकी क्रीजलेस फोल्डेबल स्क्रीन की झलक मिलती है। इसके अलावा इस हैंडसेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी सामने आए हैं। वहीं अलग से Oppo ने कन्फर्म किया है कि Find N6 को इसी महीने के अंत में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Find N6 का डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लॉन्च से पहले एंड्रॉइड अथॉरिटी को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 में अपकमिंग Oppo Find N6 को देखने का मौका मिला है। स्मार्टफोन में तुलानात्मक तौर पर पतले बेज़ल दिखाई देते हैं। इसमें एक फ्लैट मेटल फ्रेम और लगभग क्रीज़-रहित फोल्डेबल डिस्प्ले है। पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और एक अननोन बटन फोल्डेबल डिस्प्ले के राइड साइड में स्थित हो सकते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा किया गया है। खबरों के मुताबिक ओप्पो फाइंड एन6 में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। हैंडसेट में 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी हो सकती है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फाइंड एन6 में 8.12 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन भी हो सकती है। यह एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ 16GB की रैम, 1TB की इंटरनल स्टोरेज और एक NFC सिक्योरिटी चिप भी मिलेगी। कैमरा की बात करें तो Oppo Find N6 में Hasselblad से ट्यून किया गया क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है, साथ ही पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे भी हो सकते हैं, हालांकि इनकी जानकारी अभी साफ नहीं है। वहीं इसमें इनर और कवर डिस्प्ले के लिए दो 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हो सकते हैं।

कंपनी ने अलग से कन्फर्म किया है कि Oppo Find N6 को मार्च में चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड है। इस फोल्डेबल हैंडसेट के बारे में और अधिक जानकारी आने वाली दिनों में सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें 

TRAI Report: टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये के पार, Jio की बादशाहत कायम