A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, 200MP कैमरे वाला फोन देगा DSLR को टक्कर

Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, 200MP कैमरे वाला फोन देगा DSLR को टक्कर

Oppo Find X9 Ultra और Find X9s भारत में लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो के ये फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस हैं। ये Samsung, Vivo, Google और Apple के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देंगे।

Oppo Find X9 Ultra- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा

Oppo Find X9 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ कंपनी ने Find X9s को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। ओप्पो का यह फोन DSLR क्वालिटी वाले कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका सीधा मुकाबला हाल में लॉन्च हुए Vivo X300 Ultra से होगा। चीनी कंपनी का यह फोन Samsung Galaxy S26 Ultra, Google Pixel 10 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देगा।

Oppo Find X9 Ultra, Find X9s की कीमत

ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन Find X9 Ultra भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत 1,69,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दे रही है। यह फोन 1,39,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Image Source : Oppoओप्पो फाइंड एक्स9 एस

Find X9s को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। इस फोन को 62,199 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 70,599 रुपये में मिलेगा। इन दोनों फ्लैगशिप फोन को 28 मई से अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Oppo Find X9 Ultra

ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन 6.82 इंच के QHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज मिलता है।

Image Source : Oppoओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा

200MP के दो कैमरे

ओप्पो के इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 120x डिजिटल और 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Oppo Find X9 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, QHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 7050mAh, 100W, 50W
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16, ColorOS 16

इस फोन में 7,050mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Oppo Find X9s

इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में IP66, IP68, IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Find X9s फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500s
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 7050mAh, 80W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 16, ColorOS 16

Find X9s के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का पेसीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7,025mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलता है।

यह भी पढ़ें - 13000mAh बैटरी वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, Apple iPad को देता है कड़ी टक्कर

Oppo Find X9 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, QHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 7050mAh, 100W, 50W
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16, ColorOS 16