iQOO ने 13000mAh बैटरी वाला टैबलेट लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह टैबलेट Apple iPad को कड़ी टक्कर देगा। इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग के लिए जबरदस्त कैमरा दिया गया है। वीवो की सिस्टर कंपनी का यह टैबलेट 3D कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट फीचर्स से लैस है, जिसकी वजह से आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। खास तौर पर लंबी मीटिंग्स और डेली टास्क के लिए यह टैबलेट उपयोगी साबित हो सकता है।
कितनी है कीमत?
iQOO Pad 6 Pro को CNY 4999 यानी 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है। इसे भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसके साथ कंपनी ने iQOO TWS 5i भी पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 119 यानी लगभग 1,700 रुपये है। इस टैबलेट को ग्रे क्रिस्टल, सिल्वर और आइल्स ऑफ मेन कलर में पेश किया गया है।
- 12GB + 256GB: CNY 4,499 (लगभग ₹64,000)
- 12GB + 512GB: CNY 4,999 (लगभग ₹71,000)
- 16GB + 256GB: CNY 5,799 (लगभग ₹83,000)
- 16GB + 512GB: CNY 6,699 (लगभग ₹95,000)
iQOO Pad 6 Pro के फीचर्स
iPad को टक्कर देने वाले इस टैबलेट में 13.2 इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 चिपसेट दिया गया है।
इस टैबलेट में 3D कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो इसे गर्म होने से बचाता है। इसमें 13000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इसके बैक में 13MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7 और Bluetooth 5.4 दिया गया है।
यह भी पढ़ें - iQOO ने लॉन्च किया 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन