1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने लॉन्च किया 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

iQOO ने लॉन्च किया 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 21, 2026 12:00 pm IST,  Updated : May 21, 2026 12:00 pm IST

iQOO 15T लॉन्च हो गया है। यह गेमिंग फोन 200MP कैमरा, 8000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।

iQOO 15T- India TV Hindi
आईकू 15टी Image Source : IQOO

iQOO ने 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह फोन पिछले दिनों भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट (BIS) पर भी देखा गया है। इस फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। चीनी ब्रांड का यह फोन गेमिंग लवर्स के लिए खास तौर पर उतारा गया है। साथ ही, फोन में वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग से लैस होगा।

कितनी है कीमत?

iQOO 15T को फिलहाल कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है, जल्द ही इसे भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। यह फोन 5 स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,099 यानी लगभग 58,000 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 5999 यानी लगभग 85,000 रुपये है।

  • 12GB + 256GB: CNY 4,099 (लगभग ₹58,000)
  • 12GB + 512GB: CNY 4,499 (लगभग ₹64,000)
  • 16GB + 256GB: CNY 4,799 (लगभग ₹68,000)
  • 16GB + 512GB: CNY 5,199 (लगभग ₹74,000)
  • 16GB + 1TB: CNY 5,999 (लगभग ₹85,000)

iQOO 15T के फीचर्स

iQOO 15T में 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है। फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, यह 144Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition चिपसेट पर काम करता है, जिसे खास तौर पर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।

iQOO 15T फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, LTPO, OLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition
स्टोरेज 16GB, 1TB
कैमरा 200MP + 50MP, 32MP
बैटरी 8000mAh, 100W
OS Android 16, OriginOS

यह फ्लैगशिप फोन 8,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS दिया गया है। इसमें कंपनी ने ब्लू ओसन बैटरी दिया है, जो सिलिकन कार्बन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Jio का 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक