A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ला रहा 200MP कैमरे वाला धांसू फोन, Samsung, Apple, Xiaomi के उड़े होश

Oppo ला रहा 200MP कैमरे वाला धांसू फोन, Samsung, Apple, Xiaomi के उड़े होश

Oppo Find X9 Ultra अगले महीने लॉन्च हो सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन 200MP कैमरा के साथ आएगा। साथ ही, यह 10x ऑप्टिकल जूम के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा।

Oppo Find X9 Ultra- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा

Oppo Find X9 सीरीज का सबसे तगड़ा फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी अगले महीने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में उतारने वाली है। ओप्पो का यह फोन Apple iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे दमदार कैमरे वाले फोन को टक्कर देगा। कंपनी ने अपने इस फोन का कैमरा टीज किया है। यह पहला फोन होगा, जिसमें 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा।

मिलेगा 200MP का कैमरा

Oppo का यह फोन 200MP कैमरे के साथ आ सकता है। ओप्पो का यह फोन 6.85 इंच के दमदार OLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। ओप्पो ने Find X9 सीरीज में दो फोन Find X9 और Find X9 Pro पहले ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारा है। Find X9 Ultra में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। यह दुनिया का पहला फोन होगा, जो 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा।

Oppo ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बताया कि यह फोन 20x शॉट कैप्चर कर सकता है। इसमें Samsung ISOCELL सेंसर मिलेगा जिसमें f/3.5 अपर्चर दिया जाएगा। इसके अलावा ये दावा किया जा रहा है कि फोन में DSLR लेवल पिक्चर क्वालिटी मिलेगी और यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा।

20 अप्रैल को होगा लॉन्च

चीनी कंपनी ने फोन को टीजर वीडियो जारी किया है। यह फोन Vivo X300 Ultra को टक्कर देगा, जिसे 30 मार्च को चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन में 200MP का कैमरा मिलेगा। वीवो के फोन में Sony LYT 901 सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। साथ ही फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

Oppo Find X9 Ultra को अगले महीने 20 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। फोन वाटर और डस्ट प्रूफ फीचर से लैस होगा। इसमें 7,050mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - IPL देखने के लिए BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 3 महीने तक फ्री में चलेंगे JioHotstar, SonyLIV और Zee5