1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IPL देखने के लिए BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 3 महीने तक फ्री में चलेंगे JioHotstar, SonyLIV और Zee5

IPL देखने के लिए BSNL का सबसे सस्ता प्लान, 3 महीने तक फ्री में चलेंगे JioHotstar, SonyLIV और Zee5

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 28, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 12:44 pm IST

IPL 2026 का आज यानी 28 मार्च से आगाज हो रहा है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रीमियर लीग के सभी मैच JioHotstar पर दिखाए जाएंगे। BSNL अपने सस्ते प्लान में जियो हॉटस्टार समेत तीन लोकप्रिय OTT ऐप्स का एक्सेस दे रहा है।

IPL, BSNL, Prepaid Plan, JioHotstar- India TV Hindi
आईपीएल बीएसएनएल प्रीपेड प्लान Image Source : PTI

IPL यानी इंडियन प्रीमियम लीग आज यानी 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। IPL दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट लीक में से एक है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में एक सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। IPL को जियो हॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा यानी IPL के सभी मैच JioHotstar पर देखा जा सकते हैं।

BSNL का सस्ता प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड ने 90 दिनों की वैलिडिटी वाला एक प्लान उतारा है, जिसमें JioHotstar, Zee5 और SonyLIV का फ्री एक्सेस मिलता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह एक OTT ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 का एक्सेस मिलता है। BSNL का यह प्लान 499 रुपये में आता है। बीएसएनएल यूजर्स JioHotstar पर IPL के सभी मैच इस प्लान में देख पाएंगे।

JioHotstar के साथ-साथ Zee5 और SonyLIV पर आप अपनी पसंद के लोकप्रिय वेबसीरीज और मूवीज को देख पाएंगे। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स कंपनी का 997 रुपये वाला सस्ता प्लान चुन सकते हैं। 31 मार्च तक BSNL अपने इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

997 रुपये वाला प्लान

BSNL के 997 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस प्लान में यूजर्स को अब 164 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

BSNL लगातार अपनी सर्विस को अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं। अब यूजर्स को पूरे भारत में 4G कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने सस्ते प्लान लॉन्च करके लाखों नए यूजर्स भी अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। हाल में आई TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले दिनों 2 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें - OnePlus Nord CE6 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन का आया First Look

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक