1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कंफर्म हुई डेट

16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कंफर्म हुई डेट

Oppo K14 Lite की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। ओप्पो का यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी।

Oppo K14 Lite- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो के14 लाइट

Oppo K14 सीरीज में कंपनी एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने अपने इस 7000mAh बैटरी वाले फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। हाल ही में इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। ओप्पो के इस फोन को BIS पर मॉडल नंबर CPH3007 के साथ देखा गया है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कुछ फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है।

16 सितंबर को होगा लॉन्च

Oppo India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। साथ ही, फोन के कलर वेरिएंट, बैटरी कैपेसिटी आदि की डिटेल भी शेयर की है। कंपनी के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें ड्यूरेबल डिजाइन देकने को मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जिसके साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है। फोन को दो कलर ऑप्शन पर्पल और ब्राउन में पेश किया जाएगा।

चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन Oppo A6c 4G जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 4G कनेक्टिविटी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फोन के बारे में और ज्यादा डिटेल्स रिवील नहीं की गई है। इस फोन को Oppo A6c 4G की तरह ही दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 16,999 रुपये में आता है।

Oppo A6c 4G के फीचर्स

ओप्पो के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। चीनी कंपनी के इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है और यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Poco X8, Poco X8 Power की सेल, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन