1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco X8, Poco X8 Power की सेल, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन

Poco X8, Poco X8 Power की सेल, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा 10000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 11, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 01:16 pm IST

Poco X8 और Poco X8 Power को भारत में सस्ते में खरीदा जा सकता है। पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये दोनों फोन आज यानी 12 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

poco x8 series- India TV Hindi
पोको एक्स8 सीरीज Image Source : INDIA TV

Highlights

  • Poco X8 सीरीज को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है।
  • यह कंपनी की पहली सीरीज है, जिसमें 10,000mAh तक की बैटरी मिलती है।
  • पहली सेल में पोको के फोन खरीदने पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।

Poco X8 सीरीज की सेल भारत में शुरू हो गई है। पोको की यह सीरीज पिछले सप्ताह लॉन्च हुई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Poco X8 और Poco X8 Power लॉन्च किया है। ये दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। इस सीरीज में 10,000mAh बैटरी के साथ पोको ने पहला फोन भारत में पेश किया है। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दे रही है।

पहली सेल में ऑफर

Poco X8 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। इसे Fiery Orange, Black और Frost White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Poco X8 लॉन्च प्राइस कूपन डिस्काउंट बैंक ऑफर इफैक्टिव प्राइस
6GB + 128GB 29,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 26,999 रुपये
8GB + 128GB 32,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 29,999 रुपये
8GB + 256GB 35,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 32,999 रुपये

वहीं, Poco X8 Power को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। यह फोन ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में आता है। पोको की यह सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है। इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन और 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Poco X8 Power लॉन्च प्राइस कूपन डिस्काउंट बैंक ऑफर इफैक्टिव प्राइस
8GB + 128GB 35,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 32,999 रुपये
8GB + 256GB 38,999 रुपये 2,000 रुपये 1,000 रुपये 35,999 रुपये

Poco X8, Poco X8 Power के फीचर्स

पोको के ये दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1280 x 2772 पिक्सल है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है। ये दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69 और IP69K रेटिंग को सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलता है।

  Poco X8 Power Poco X8
डिस्प्ले 6.83 इंच, 120Hz, AMOLED 6.83 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 8GB + 256GB 8GB + 256GB
बैटरी 10000mAh, 100W 9000mAh, 67W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP 50MP + 2MP, 16MP
OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

Poco X8 Power में Qualcomm Snapdrahgon 6 Gen 5 और Poco X8 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। ये दोनों फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं। इस सीरीज के Poco X8 Power में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। वहीं, Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Poco X8 में 50MP का मेन OIS और 2MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, Poco X8 Power में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - BSNL लाया 40 रुपये से कम का सस्ता रिचार्ज, दिनभर चलाएं इंटरनेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक