A
Hindi News टेक न्यूज़ Oppo K14x की लॉन्च डेट आई, फुल चार्ज में 17.6 घंटे यूट्यूब-16 घंटे गूगल मैप्स चलाने वाली तगड़ी बैटरी से लैस

Oppo K14x की लॉन्च डेट आई, फुल चार्ज में 17.6 घंटे यूट्यूब-16 घंटे गूगल मैप्स चलाने वाली तगड़ी बैटरी से लैस

ओप्पो का दावा है कि इसकी तगड़ी 6500mAh बैटरी के जरिए यूजर्स को अल्टीमेट एक्सपीरिएंस मिलेगा और वो घंटों तक यूट्यूब, मैप्स, कॉलिंग और गेमिंग ऐप्स का मजा लेते रह सकते हैं।

Oppo K14x- India TV Hindi Image Source : OPPO ओप्पो के14एक्स

Oppo K14x 5G Launch Date: ओप्पो के14एक्स अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। ओप्पो ने अपनी नई K सीरीज के स्मार्टफोन और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आज घोषणा कर दी है। ये अपकमिंग फोन Oppo K13x 5G का उत्तराधिकारी होगा जो कि पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था। Oppo K14x के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ओप्पो का ये नया K14x फोन 6.75-इंच डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ आएगा और Oppo K14x मीडियाटेक चिपसेट पर रन करेगा।

Oppo K14x की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14x भारत में 10 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा और कंपनी ने ऐलान किया है कि ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और ColorOS 15 पर रन करेगा। फ्लिपकार्ट का टीजर इस बात की ओर इशारा करता है कि अपकमिंग फोन Oppo K सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोन्स की डिजाइन लैंग्वेज के मुताबिक ही होगा और इसे ही फॉलो करेगा। इस फोन में फ्लैट एजेस होंगे, एक फ्लैट रियर पैनल होगा और एक पिल शेप्ड रियर कैमरा आइलैंड होगा। इसके कैमरा सेटअप में 2 सेंसर और एक LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है।

K14x जो कि Oppo K13x 5G का सक्सेसर होने वाला है, इसका डिजाइन काफी हद तक अपने पूर्ववर्ती फोन जैसा होने वाला है। Oppo K13x 5G के 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए कीमत 11,999 रुपये रखी गई थी, हालांकि K14x की शुरुआती कीमत कितनी होगी, ये अभी पता नहीं चल पाई है।

Oppo K14x के और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14x में 6.75-इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और इसमें 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा मिलेगा और इसमें कई AI पावर्ड इमेजिंग फीचर्स मिलेंगे। 

Oppo K14x 5G में 6500mAh बैटरी का साथ मिलेगा जो कि 45W बैटरी के साथ आएगा और इसके बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी फुल चार्ज होने पर 17.6 घंटों तक का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक और 16.1 घंटों का गूगल मैप्स नेविगेशन का साथ मिलेगा। इसके अलावा सिंगल चार्ज पर ये 12.1 घंटों का वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग सपोर्ट देने का भी दावा करती है।

ये भी पढ़ें

अलर्ट! अगर ये गलती की तो अमेजन कर देगा आपका अकाउंट ब्लॉक, जानिए और बचिए