Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अलर्ट! अगर ये गलती की तो अमेजन कर देगा आपका अकाउंट ब्लॉक, जानिए और बचिए

अलर्ट! अगर ये गलती की तो अमेजन कर देगा आपका अकाउंट ब्लॉक, जानिए और बचिए

अमेजन पर अगर खरीदारी करते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है, जानिए किन लोगों को अलर्ट हो जाना चाहिए वर्ना अमेजन अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Feb 02, 2026 02:51 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 02:52 pm IST
Amazon- India TV Hindi
Image Source : INDIAN TECH GUIDE/X अमेजन

Amazon: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन का इस्तेमाल आजकल बहुत आम हो गया है और लगभग हर स्मार्टफोन में इसका ऐप मिल जाता है। अमेजन पर अपना अकाउंट बनाकर इससे शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स की संख्या करोड़ों में है। अब अपने कस्टमर्स के लिए अमेजन ने एक चेतावनी जारी की है और अगर आप भी अमेजन यूज करते हैं तो आपको भी इस वॉर्निंग के बारे में जानना चाहिए। अमेजन ने ऐसे कस्टमर्स के लिए चेतावनी जारी की है जो लगातार इस पर प्रोडक्ट के रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड फीचर्स का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए उनका अकाउंट ब्लॉक होने का खतरा है जो लगातार इस तरह के शॉपिंग व्यव्हार को दिखाएंगे और अमेजन की शॉपिंग पॉलिसी का उल्लंघन करेंगे।

ध्यान रखने वाली बात है कि अमेजन हमेशा अपनी रिटर्न एक्टिविटी को मॉनिटर करता रहता है और नई चेतावनी से साफ है कि कंपनी अब ऐसे कस्टमर्स पर कड़ा रुख अपनाएगी जो लगातार इसके रिटर्न, कैंसिलेशन और रिफंड पर गलत रुख अपनाते आ रहे हैं।

किन गलतियों की ओर अमेजन ने किया है इशारा

सबसे पहले तो जिस प्रमुख मुद्दे की ओर अमेजन ने इशारा किया है वो है अजीब रिटर्न व्यव्हार जिसमें बार-बार और जल्दी जल्दी आइटम रिटर्न करना,आइटम को तब रिटर्न करना जब उनकी शिपिंग हो चुकी हो, डिलीवरी को डोरस्टेप पर लेने से इंकार कर देना और ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए रिफंड की मांग करना जो नॉन-रिफंडेबल हैं। इसमें एक और बात ध्यान रखने वाली है कि भले ही कोई सिंगल रिटर्न का मामला ठीक हो लेकिन कुल ऑर्डर की तुलना में पिछली कई बार से या लगातार हाई रिटर्न रेट को पाए जाने पर अमेजन स्क्रूटनी कर सकता है।

अमेजन का सिस्टम लंब समय का बिहेवियर ट्रेक करता है, किसी खास ऑर्डर या घटना के आधार पर काम नहीं करता। इसका मतलब है कि जो यूजर्स सेम प्रोडक्ट के मल्टीपल वेरिएंट मंगाते हैं और उनमें से ज्यादातर ये कहकर रिटर्न कर देते हैं कि ' item no longer needed 'तो अमेजन की निगाह में आ सकते हैं, भले ही आइटम के प्रोडक्ट ठीक तरह से रिटर्न किए गए हों।

अमेजन क्यों ले रहा ये फैसला

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए रिटर्न काफी महंगे साबित होते हैं और हर एक रिटर्न में लॉजिस्टिक से लेकर क्वालिटी चेक, रीपैकेजिंग, रीसेल घाटा और डिस्पोजल जैसे खर्चे होते हैं। अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में रिटर्न की वजह से इसकी ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ रही है और प्लेटफॉर्म पर मौजूद सेलर्स पर भी असर पड़ रहा है। अमेजन इस कदम को लेकर कस्टमर्स को इस बात के लिए हतोत्साहित करना चाहता है कि रिटर्न करने को वो शॉपिंग का एक हिस्सा ही समझते रहें।

अगर अकाउंट ब्लॉक हुआ तो क्या होगा?

अगर चेतावनी देने के बाद भी यूजर सचेत नहीं होता है और उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाता है तो अमेजन रिटर्न के अधिकार वापस ले सकता है, रिफंड को लिमिटेड कर सकता है या अकाउंट को पूरी तरह ब्लॉक कर सकता है। खाता ब्लॉक होने से ऑर्डर, रिफंड, अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और प्राइम, म्यूजिक जैसी अन्य सर्विसेज तक पहुंच खत्म हो सकती है। कुछ मामलों में ब्लॉक किए गए खातों को बहाल करना भी मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ें

बजट के बाद बैटरी सस्ती होने का दिखेगा स्मार्टफोन पर असर, क्या सस्ते होने के हैं आसार-जानें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement