1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO Pad Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी

OPPO Pad Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी

Oppo जल्द ही अपना फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट टैबलेट लॉन्च करने वाला है। ओप्पो का यह टैबलेट भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। इस टैबलेट में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है।

Oppo Pad Mini- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो पैड मिनी

Oppo का बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट टैबलेट Pad Mini जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। चीनी कंपनी के इस टैबलेट को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। इस टैबलेट को ओप्पो ने चीन में हाल ही में लॉन्च किया है। भारतीय टिप्स्टर ने अपकमिंग टैबलेट की कीमत को लेकर भी खुलासा किया है।

Oppo Pad Mini की कितनी होगी कीमत?

भारतीय टिप्स्टर देबायन रॉय ने दावा किया है कि इस टैबलेट को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसे BIS पर देखा गया है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले इस टैबलेट के हार्डवेयर में कुछ बदलाव किया जा सकता है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि इसे भारत में 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

Oppo Pad Mini के फीचर्स

चीन में इस टैबलेट को 8.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट का डिस्प्ले 2520 x 1680 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में 2.5K रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। चीन में इस टैबलेट को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

चीन में लॉन्च हुए मॉडल में दमदार चिपसेट और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है। इस टैबलेट में 8,000mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट सिंगल चार्ज में दिनभर चल सकता है। इस टैबलेट के बैक में 13MP का कैमरा मिलेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें USB 3.2 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है।

iPad Mini को टक्कर

Oppo Pad Mini की सीधी टक्कर एप्पल के iPad Mini से होगा। एप्पल का यह कॉम्पैक्ट टैबलेट फ्लैगशिप लेवल हार्डवेयर के साथ आता है। ओप्पो के इस टैबलेट में भी फ्लैगशिप लेवल का हार्डवेयर दिया गया है।

Oppo 5 अक्टूबर को भारत में F35 सीरीज लॉन्च करने वाला है। ओप्पो की इस सीरीज के प्रो मॉडल में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। इसे दो कलर ऑप्शन- ऑरेंज और व्हाइट में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Apple Pay सर्विस भारत में लॉन्च, बिना पिन और OTP होगी पेमेंट, कैसे करें यूज?