Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च, AI फीचर्स से लैस है 7000mAh बैटरी वाला फोन
Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c भारत में लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो के ये दोनों फोन AI फीचर्स से लैस हैं। चीनी ब्रांड ने पिछले दिनों ही Reno 16 सीरीज को घरेलू मार्केट में पेश किया था।

Oppo Reno 16 सीरीज की भारत में एंट्री हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन Reno 16 और Reno 16c भारतीय बाजार में पेश किए हैं। ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं। हालांकि, इनके हार्डवेयर फीचर में अंतर देखने को मिलेगा। ये दोनों फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Oppo Reno 15 और Reno 15c को रिप्लेस करेंगे। यह सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस है।
Oppo Reno 16, Reno 16c की कीमत
ओप्पो के ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज में आते हैं। Reno 16 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 67,999 रुपये में आता है।
वहीं, Reno 16c को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 49,999 रुपये और 55,999 रुपये है।
कंपनी फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये दोनों फोन 9 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
| Oppo Reno 16 | Oppo Reno 16c | |
| 8GB + 128GB | 46,999 रुपये | |
| 8GB + 256GB | 61,999 रुपये | 49,999 रुपये |
| 12GB + 256GB | 67,999 रुपये | 55,999 रुपये |
Oppo Reno 16 के फीचर्स
ओप्पो का यह फोन 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम बॉडी मिलेगा। साथ ही, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। कंपनी दावा करती है कि फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में भी खराब नहीं होगा।
यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 AI चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलेगा। इस फोन में 6,700mAh की बैटरी और 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दिया गया है।
Reno 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो प्रोट्रेट और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। AI फीचर्स की बात करें तो यह फोन AI Mind Pilot, AI Snap Key, AI Mind Space, AI Bill Manager, AI Scan, AI Extract, AI Recording Sticker, AI Menu Translation, AI Live Translation, AI Remix Collage, Popout 2.0, AI Flash Photography 3.0 जैसे फीचर्स से लैस है।
| Oppo Reno 16 | Oppo Reno 16c | |
| डिस्प्ले | 6.32 इंच, 120Hz | 6.57 इंच, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 | MediaTek Dimensity 7300 |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB | 12GB, 256GB |
| कैमरा | 50MP + 50MP + 50MP, 50MP | 50MP + 50MP + 8MP, 50MP |
| बैटरी | 6700mAh, 80W | 7000mAh, 80W |
| OS | Android 16, ColorOS 16 | Android 16, ColorOS 16 |
Oppo Reno 16c के फीचर्स
ओप्पो के इस फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन भी IP66, IP68, IP69 और IP69K ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलता है। Reno 16c के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो प्रोट्रेट और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 50MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 सीरीज में जल्द लॉन्च होगा Max स्मार्टफोन, मिल सकता है 200MP कैमरा