Poco M8x 5G भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुआ था। फोन में 7900mAh की बैटरी मिलती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पोको का यह फोन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी पहले भी Poco M8 Power लॉन्च कर चुकी है, जिसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है।
Poco M8x 5G पर ऑफर
पोको का यह स्मार्टपोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑफर के बाद यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, लेदर ग्रीन और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
- 4GB RAM + 128GB - 20,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB - 22,999 रुपये
Poco M8x 5G के फीचर्स
चीनी कंपनी के इस फोन में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
| Poco M8x 5G |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.9 इंच, LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर |
Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 |
| स्टोरेज |
6GB, 128GB |
| बैटरी |
7900mAh, 45W |
| कैमरा |
50MP, 8MP |
| OS |
Android 16, HyperOS 3 |
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिवीटी की बात करें तो यह 5G, 4G, WiFi, LTE, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा ब्लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह फोन 7900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - Vivo Y31T 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7200mAh की बैटरी