1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo Y31T 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7200mAh की बैटरी

Vivo Y31T 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7200mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 27, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 05:07 pm IST

Vivo Y31T 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसे कंपनी ने मिड बजट रेंज में पेश किया है।

Vivo Y31T- India TV Hindi
वीवो वाई 31 टी Image Source : VIVO

Vivo ने भारत में Y सीरीज का सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन के बैक में 50MP कैमरा दिया गया है। चीनी कंपनी इसके अलावा 2 सितंबर को Vivo T5 5G भी भारत में लॉन्च करने वाली है। वीवो के इस फोन के बैक में Vivo S2 जैसा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

Vivo Y31 5G की कीमत

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 34,999 रुपये है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Crimson Red, Golden Mist और Seashore में खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

  • 4GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 29,999 रुपये
  • 6GB RAM + 256GB - 34,999 रुपये

Vivo Y31 5G के फीचर्स

वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Vivo Y31T 5G में IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से यह फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होता। इसमें वाटर रेस्टिस्टेंट फीचर मिलता है। इस फोन में 7200mAh बैटरी के साथ 44W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।

Vivo Y31T 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
स्टोरेज 6GB, 256GB
बैटरी 7200mAh, 44W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OxygenOS 6

यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6G रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंट कर सकते हैं। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

Vivo Y31T के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - Realme ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलेगा 120Hz वाला डिस्प्ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक