Highlights
- Vivo T5 अगले महीने 2 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
- इस सीरीज में कंपनी अब तक भारत में चार फोन लॉन्च कर चुकी है।
- वीवो का यह फोन 7050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo T5 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। वीवो का यह फोन अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में चार फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं। Vivo T5e को कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया है।
2 सितंबर को होगा लॉन्च
Vivo ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 2 सितंबर के दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, फोन का डिजाइन भी रिवील किया है। वीवो का यह मिड बजट फोन हाल में लॉन्च हुए Vivo S2 की तरह ही दिखता है। इसमें Google Pixel फोन जैसा हॉरिजोन्टल कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। कंपनी ने अपकमिंग फोन के कुछ फीचर्स भी कंफर्म किए हैं।
Vivo T5 में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। साथ ही, इसे दो कलर ऑप्शन - रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन में लॉन्च किया जाएगा।
Vivo T5 के लिए कंपनी ने डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है, जिसे फ्लिपकार्ट के साथ लिंक किया गया है। यह फोन 7.9mm मोटा होगा। इसके अलावा फोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो के इस फोन को भारत में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के कैमरे, रैम और स्टोरेज की डिटेल फिलहाल रिवील नहीं की है।
Vivo S2 के फीचर्स
पिछले दिनों ही चीनी कंपनी ने भारत में Vivo S2 लॉन्च किया है। वीवो S सीरीज का यह फोन करीब 7 साल बाद लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Vivo S2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra की अचानक कम हो गई कीमत, 15000 रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला फोन