A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च; ज्यादा बैटरी लाइफ, आकर्षक कलर्स और AI फीचर्स से लैस हैं बड्स

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च; ज्यादा बैटरी लाइफ, आकर्षक कलर्स और AI फीचर्स से लैस हैं बड्स

Realme Buds T500 Pro के लॉन्च के साथ ही रियलमी ने ट्रू वायरलेस स्टीरियो के मार्केट में नया धमाल मचाने वाले इयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं।

Realme Buds T500 Pro- India TV Hindi
Image Source : REALME रियलमी बड्स टी 500 प्रो

Realme Buds T500 Pro Launched: Realme Buds T500 Pro को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है और ये आकर्षक दिखने वाले इयरबड्स इस समय ऑफिशियल तरीके से भारत में एंट्री कर चुके हैं। रियलमी बड्स टी500 प्रो के बारे में कंपनी का दावा है कि ये 56 घंटों तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। 

Realme Buds T500 Pro की भारत में कीमत

Realme Buds T500 Pro की भारत में कीमत 2799 रुपये है और इसको खरीदने के लिए कस्टमर्स अमेजन, फ्लिपकार्ट, Myntra और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इन इयरबड्स को तीन कलर्स में खरीदा जा सकता है और इन्हें आज ही लॉन्च किया गया है। इन इयरबड्स को 23 अप्रैल यानी कि अगले हफ्ते गुरुवार को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। इनके तीन कलर्स के नाम चॉकलेट, लेमन कोला और ऑरेंज मिंट कलर्स हैं और इसके तीनों ही कलर्स काफी अट्रेक्टिव नजर आ रहे हैं। शुरुआती कस्टमर्स के लिए ये फर्स्ट सेल ऑफर के तहत 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे। 

Realme Buds T500 Pro के खास फीचर्स

  1. Realme Buds T500 Pro में 12.4mm हाई-रेसॉल्यूशन ऑडियो ड्राइवर्स मिल रहे हैं जो LHDC 5.0 के साथ आते हैं। 
  2. कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो Realme Buds T500 Pro में ब्लूटूथ 6.1 + और ट्रिपल डिवाइस कनेक्शन फीचर मिलेगा। इसमें क्लियर कॉल्स के लिए 6-माइक सिस्टम मिलेगा और इसके बॉक्स का डिजाइन कैंडी बॉक्स डिजाइन वाला है। 
  3. इसमें एआई ट्रांसलेशन यानी कि (फेस-टू-फेस) और लाइव के लिए सटीक अनुवाद की फैसलिटी मिलेगी। 
  4. डिवाइस के बारे में कंपनी का ये भी दावा है कि ये सिंगल चार्ज साइकिल पर ये 14 दिनों तक चल सकती है।
  5. ये इयरबड्स LHDC 5.0 codec और हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो वायरलेस के साथ आएंगे जो कि 50dB तक के नॉइस कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करेंगे।
  6. बड्स का एक खास फीचर ये है कि एक ही समय पर तीन अलग-अलग डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं और इनके बीच की स्विचिंग भी बेहद सीमलेस यानी बिना बाधा के साथ है।
  7. इनमें 45ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है जो गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान काफी स्मूथ एक्सपीरिएंस दिलाते हैं।
  8. इनमें Find My Earbuds सपोर्ट आया हुआ है जो इनको ढूंढने में मदद करते हैं, अगर ये खो जाते हैं तो।

इन इयरबड्स के पैक पर 62mAh बैटरी मिल रही है और ये चार्जिंग केस के साथ 530mAh यूनिट हो जाती है। इसको चार्ज होने में जो समय लगता है उसके मुताबिक 1 घंटे का टाइम इयरबड्स को चार्ज होने में लगता है, वहीं 2 घंटे का समय केस की चार्जिंग में लगता है। ये USB टाइप सी के चार्जर से चार्ज हो सकते हैं।

ऑडियो प्लेबैक की क्षमता

ANC ऑफ होने के साथ ये 13.5 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं और ANC ऑन होने के साथ ये 8 घंटे तक का प्लेबैक देने की कैपिसिटी रखते हैं। इसके अलावा LHDC के साथ ANC ऑफ होने के साथ ये 9 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं और ANC ऑन होने के साथ ये 5.5 घंटे तक का प्लेबैक देने की कैपिसिटी रखते हैं।  

ये भी पढ़ें 

Aadhaar update 2026: अपने 10 साल पुराने आधार को 14 जून से पहले फ्री में करें अपडेट, जानें कैसे