1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Aadhaar update 2026: अपने 10 साल पुराने आधार को 14 जून से पहले फ्री में करें अपडेट, जानें कैसे

Aadhaar update 2026: अपने 10 साल पुराने आधार को 14 जून से पहले फ्री में करें अपडेट, जानें कैसे

 Published : Apr 16, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 12:03 pm IST

भारत के नागरिकों को अगर आधार कार्ड अपडेट कराना है तो ऑनलाइन इसे 14 जून से पहले ही करा लें क्योंकि ये तब तक फ्री में हो सकता है। जानें इसका स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

Aadhaar Card Update- India TV Hindi
आधार कार्ड अपडेट Image Source : FREEPIK

Aadhaar update 2026: आधार कार्ड भारत में एक बहुत ही अहम दस्तावेज है और इसके जरिए नागरिकों के बहुत से काम संभव हो जाते हैं। कई सरकारी कामों से लेकर ऑफिशियल कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। कई बार ऐसा होता है कि आपके आधार कार्ड की डिटेल्स पुरानी हो जाती हैं जैसे इसमें ऐड्रेस पुराना हो जाता है या कई बार आधार बहुत पुराने हो जाते हैं तो इनको अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। अगर ऐड्रेस पुराना हो, आधार पर सूचना आधी-अधूरी हो या गलत छपी हो तो इसमें आप सुधार करवा सकते हैं। 

10 साल से पुराने आधार के लिए अपडेट की सलाह

इसके अलावा आधार जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से भी ये सलाह दी जाती है कि 10 साल से पुराने आधार को अपडेट करा लेना चाहिए। अगर आपका आधार 10 साल पुराना हो गया है तो आपको इसे अपडेट कराने के बारे में सोचना चाहिए। यहां हम आपको वही जानकारी बता रहे हैं कि कैसे आप अपने 10 साल पुराने आधार को ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं और इसके लिए खास बात ये है कि 14 जून तक आप इसे फ्री में करा सकते हैं। 

myAadhaar के ऑफिशियल पोर्टल पर आप 14 जून 2026 तक आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं और इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए आपको फीस देनी होगी।

आधार को आसानी से ऑनलाइन कैसे अपडेट करें, इस पर स्टेप-बाई-स्टेप गाइड

स्टेप 1: आधिकारिक myAadhaar पोर्टल पर जाएं

स्टेप 2: लॉग इन करने के लिए अपने आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का इस्तेमाल करें

स्टेप 3: लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड पर जाएं और डॉक्यूमेंट अपडेट का ऑप्शन चुनें

स्टेप 4: अपनी मौजूदा जानकारी (नाम, जन्म तिथि, जेंडर, एड्रेस) दर्ज करें

स्टेप 5: एक बार सभी जानकारी ठीक हो जाने पर कन्फॉर्मेशन बॉक्स में चेक करें और आगे बढ़ें

स्टेप 6: सूची में वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ (POI) और ऐड्रेस का प्रूफ (POA) चुनें

स्टेप 7: JPEG, PNG, या PDF जैसे सपोर्टेड फॉर्मेट की मदद से जरूरी डॉक्यूमेंट जोड़ें

स्टेप 8: अपडेट रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें

स्टेप 9: अपने अपडेट स्टेटस पर नजर रखने के लिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) को पास रखें।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

इस बात का ख्याल रखें कि जो भी डॉक्यूमेंट आपने अपलोड किए हैं वो एकदम साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए। जो आधार कार्ड पर नाम है वही डॉक्यूमेंट पर भी होना चाहिए और स्पेलिंग मैच करनी चाहिए। अगर इसमें कोई मिसमैच हो तो इसे दूर कर लें। डॉक्यूमेंट सपोर्टेड फॉर्मेट जैसे कि JPEG, PDF या PNG में होने चाहिए और फाइल की साइज लिमिट तयशुदा लिमिट के अंदर होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें 

Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo की भारत में कीमतें बढ़ने का दावा, जानें कितने महंगे हुए 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक