1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo की भारत में कीमतें बढ़ने का दावा, जानें कितने महंगे हुए

Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo की भारत में कीमतें बढ़ने का दावा, जानें कितने महंगे हुए

 Published : Apr 16, 2026 11:12 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 11:12 am IST

टिप्सटर की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक मोटोरोला के कुछ चुनिंदा टैबलेट के दाम भारत में बढ़ा दिए गए हैं। जानें कौन से टैब के दाम कितने बढ़े हैं।

Motorola Tablet- India TV Hindi
मोटोरोला टैबलेट Image Source : MOTOROLA

Motorola Tablets: मोटोरोला के टैबलेट भारत में महंगे हो गए हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है। एक टिप्सटर की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि Moto Pad 60 सीरीज के कुछ चुनिंदा मॉडल्स के अलग-अलग कन्फिगरेशन पर अब से अपेडेटेड प्राइस लिए जाएंगे। ये कदम मोटोरोला पैड के Pro और Neo दोनों तरह के वेरिएंट पर लिया गया है। इसके साथ ही वो मॉड्ल्स भी शामिल हैं जिनके साथ स्टाइलस आता है। हालांकि संशोधित कीमतों के पीछे का कारण पता नहीं चला है लेकिन इस कदम के बाद मोटोरोला भी उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो कि हाल-फिलहाल में दाम बढ़ा चुकी हैं।

टिप्सटर ने शेयर की जानकारी

टिप्सटर संजू चौधरी के X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक मोटोरोला ने Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo के दाम भारत में बढ़ा दिए हैं और ये कई कन्फिगरेशन के लिए हैं। ये दोनों ही टैबलेट्स भारत में मिड रेंज और अफोर्डेबल टैबलेट सेगमेंट में आ रहे हैं।

Moto Pad 60 Pro की नई कीमत

Moto Pad 60 Pro जो कि (Wi-Fi only) मॉडल है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) अब 27,999 रुपये हो गई है। 

इसी बीच समान मॉडल के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए अब नई कीमत 31,999 रुपये पर आ गई है। ये दोनों ही मॉडल्स पेन एक्सेसरी के साथ आ रहे हैं। 

अगर इनकी पहले की कीमतों की तुलना करें तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए कीमत पहले 26,999 रुपये रखी गई थी और इसके अलावा 12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 28,999 रुपये रखी गई है।

Moto Pad 60 Neo 5G की नई कीमत

Moto Pad 60 Neo 5G वेरिएंट की कीमत अब 23,999 रुपये बताई जा रही है और ये 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसमें 5जी और वाई-फाई कनेक्टिविटी मिल रही है। 

दूसरी तरफ Moto Pad 60 Neo का वाई-फाई ओनली वर्जन जिसमें समान मैमोरी और स्टोरेज कन्फिगरेशन मिल रहा है, उसकी कीमत 21,499 रुपये हो गई है, ऐसा टिप्सटर की बताई गई जानकारी के मुताबिक पता चलता है।

रिटेलर बिलिंग प्राइस को भी जानें

लीक डिटेल्स से रिटेलर बिलिंग प्राइस के बारे में भी जानकारी मिल रही है जो कि टैक्स के बिना हैं। टिप्सटर के मुताबिक Moto Pad 60 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रिटेलर बिलिंग प्राइस 21,948 रुपये है जो बिना टैक्स के है। इसके अलावा 12GB और 256GB मॉडल को 25,084 रुपये के रिटेलर बिलिंग प्राइस पर दिया जा रहा है। Moto Pad 60 Neo 5G वेरिएंट के लिए रिटेलर बिलिंग प्राइस 18,813 रुपये है और इसका वाई-फाई ओनली वर्जन 16,853 रुपये पर लिस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें 

WhatsApp का नए फीचर पर काम जारी, बिजनेस चैट को पर्सनल चैट से अलग फिल्टर करने में होगा मददगार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक