1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp का नए फीचर पर काम जारी, बिजनेस चैट को पर्सनल चैट से अलग फिल्टर करने में होगा मददगार

WhatsApp का नए फीचर पर काम जारी, बिजनेस चैट को पर्सनल चैट से अलग फिल्टर करने में होगा मददगार

 Published : Apr 16, 2026 09:46 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 09:46 am IST

व्हाट्सऐप आपकी बिजनेस चैट और पर्सनल चैट को अलग-अलग रखने का इंतजाम कर रहा है जिससे व्यक्तिगत बातचीत के दौरान कोई बाधा ना महसूस हो।

WhatsApp New Feature- India TV Hindi
व्हाट्सऐप का नया फीचर Image Source : WHATSAPP

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप एंड्रॉइड पर बिजनेस चैट को एक अलग सेक्शन में ऑटोमैटिक रूप से मैनेज करने की सुविधा पर काम कर रहा है। ये अपडेट थोड़े समय के बाद बिजनेस चैट को मेन इनबॉक्स से बाहर ले जाएगा। स्पैम को सीमित करेगा और आपकी पर्सनल चैट को बिजनेस मैसेज से अलग रखने में मदद करेगा।

व्हाट्सएप बिजनेस चैट का पता लगाने के लिए एक डेडीकेटेड लिस्ट डेवलप कर रहा है

एंड्रॉइड 2.26.14.1 के अपडेट के मुताबिक व्हाट्सऐप ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए यूजर्स को बिजनेस चैट फिल्टर करने में मदद मिलेगी। इस फंक्शन की मदद से यूजर्स को बिजनेस अकाउंट से अलग उनकी बाकी चैट को फिल्टर करने में कामयाब हो पाएंगे। इसके लिए WhatsApp एक डेडीकेटेड बिजनेस चैट लिस्ट बनाएगा। इसकी मदद से यूजर्स मैनुअल सेटअप के बिना ही बिजनेस अकाउंट की सारी चैट को अलग से देखने में सक्षम हो पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के लिए बिजनेस चैट को एक ही स्थान पर एक्सेस करना आसान बना देगी।

बिजनेस चैट का पता लगाने और उन्हें मैनेज करने का फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में

बिजनेस चैट को एक अलग लिस्ट में ढूंढ़ने की सुविधा अभी भी डेवलपमेंट फेज है। ऑफिशियल रिलीज से पहले बेहतर अनुभव तय करने के लिए व्हाट्सएप इस फीचर को रिफाइन करता रहता है। इसी बीच में WhatsApp बिजनेस चैट मैनेजमेंट को ज्यादा आसानी से खोजने के लिए एक अलग मैकेनिज्म बनाने की संभावनाओं पर भी विचार और काम करता रहा है। WhatsApp बीटा के लिए एंड्रॉइड 2.26.15.9 अपडेट के मुताबिक ये पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसके जरिए हमने देखा कि व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो कि बिजनेस चैट को ऑटोमैटिक तरीके से मैनेज करने और स्पैम को घटाने में मददगार साबित होगा।

यूजर्स को होगी आसानी

भविष्य के अपडेट में व्हाट्सएप बिजनेस कन्वरसेशन को मैनेज करने के लिए एक सुविधा पेश करने वाला है। एक बार यह सुविधा अवेलेबल हो जाने पर यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि कुछ बिजनेस चैट को चैट लिस्ट में रहना चाहिए या नहीं। खासतौर से यूजर्स बिजनेस मैसेज को हासिल करने के 24 घंटे बाद इस तरह की चैट को एक नए बिजनेस सेक्शन में ले जाने में सक्षम होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि उनकी मेन चैट लिस्ट में उनकी पर्सनल चैट पर ही ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा। गौरतलब है कि इसकी मदद से यूजर्स पर्सनल चैट और बिजनेस चैट को अलग-अलग रखने में सफल होंगे। यह ऑप्शन उन बिजनेस चैट को भी मैनेज करेगा जो ऑफर और अपडेट भेजते हैं।

ये भी पढ़ें 

वनप्लस बड्स Ace 3 के जल्द लॉन्च होने का मिला हिंट, 54 घंटे की बैटरी-गमिंग ऑडियो बूस्ट के साथ कई खास फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक