1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 27 अगस्त को लॉन्च होगा Realme का 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट

27 अगस्त को लॉन्च होगा Realme का 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट

Realme C100i की लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी 26 अगस्त को Relame P4s को भारत में लॉन्च करने वाली है।

Realme C100i- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA रियलमी सी100 आई

Realme ने अपने अपकमिंग बजट फ्रेंडली फोन C100i की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। रियलमी का यह फोन 27 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। रियलमी का यह फोन पहले ही कई देशों में लॉन्च हो चुका है। वहीं, वियतनाम में कंपनी Realme C100 फोन उतार चुकी है। इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। चीनी कंपनी के अपकमिंग फोन में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी।

Realme C100i की लॉन्च डेट कंफर्म

रियलमी का यह बजट फोन 27 अगस्त को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया है। इस फोन की सेल भी लॉन्च के बाद ही 27 अगस्त को ही शुरू होगी। इस फोन के पहले मॉडल नंबर RMX5399 के नाम से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Skyline Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में आ सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

बांग्लादेश में यह फोन Dawn Purple और Dusk Gray कलर में पेश किया गया है। फोन में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास+ दिया गया है। इसके बैक में फ्लैट पैनल दिया गया है।

इस बजट फ्रेंडली 4G स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे एक्सपेंड किया जा सकेगा। रियलमी के इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन के बैक में 8MP का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। Realme C100i की भारत में कीमत 10,000 रुपये की रेंज में हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला हाल में लॉन्च हुए Lava Virat V1 सीरीज और Boltt Evo 4G से होगा।

यह भी पढ़ें - Sony ने लॉन्च किया Xperia 10 VIII, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर