1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रियलमी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं 'गजब' के फीचर्स

रियलमी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं 'गजब' के फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 10, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 01:48 pm IST

Realme ने 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Realme C100 4G- India TV Hindi
रियलमी सी100 4जी Image Source : REALME INDIA

Realme ने मार्केट में 8000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर और Pulse Light फीचर के साथ आता है। यह लाइट फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लगा है, जो नोटिफिकेशन आने पर यूजर्स को दिखाई देता है। चीनी ब्रांड ने इस फोन को अपने बजट C सीरीज में उतारा है। यह फोन Realme C100 के नाम से पेश किया गया है।

Realme C100 की कीमत

रियलमी का यह सस्ता स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 6GB RAM + 128GB में आता है, जिसकी कीमत VND 6,399,000 यानी लगभग 22,500 रुपये है। रियलमी ने इस फोन को फिलहाल वियतनाम में पेश किया है। जल्द ही, यह फोन अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पहले भी भारती बाजार में C सीरीज के सस्ते मॉडल लॉन्च किए हैं। इस फोन को इटर्नल ब्राउन, पर्पल और व्हाइट ग्लोही कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme C100 के फीचर्स

रियलमी का यह सस्ता फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए आर्मर शेल दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio G92 Max 4G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करता है।

इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

रियलमी के इस सस्ते फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G सिम, WiFi 5, ब्लूटूथ, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन पानी और धूल में खराब नहीं होगा। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Instagram करोड़ों यूजर्स के लिए लाया काम का फीचर, अब अपने कमेंट्स कर पाएंगे एडिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक