Realme ने भारत में एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसे कंपनी ने Realme Narzo 100x 5G के नाम से पेश किया है। फोन को खास तौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की मोटाई भी बेहद कम है। रियलमी का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कितनी है कीमत?
रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये में आते हैं। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा।
फोन की पहली सेल 22 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन- फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 100x 5G के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कंपनी ने LCD पैनल का इस्तेमाल किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिसे माइक्रएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।
Realme Narzo 100 Lite की तरह ही यह फोन भी दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 8000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी फोन की बैटरी पर 7 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। यह फोन 50MP के मेन और एक सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं। यह फोन AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स से लैस है। रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। कंपनी 2 साल तक सॉफ्टवेयर और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करती है। इसमें IP65 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, 7100mAh बैटरी वाले फोन की कितनी है कीमत?