1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, 7100mAh बैटरी वाले फोन की कितनी है कीमत?

Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, 7100mAh बैटरी वाले फोन की कितनी है कीमत?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 15, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 12:35 pm IST

Motorola Edge 70 सीरीज का सबसे दमदार फोन भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन Edge 70 Max के नाम से पेश किया गया है। फोन में 7100mAh की दमदार बैटरी समेत तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Motorola edge 70 max- India TV Hindi
मोटोरोला एज 70 मैक्स Image Source : MOTOROLA/FLIPKART

Highlights

  • Motorola ने Edge 70 सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च किया है
  • मोटोराला का यह फोन 7100mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है
  • इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdrgaon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट यूज किया है

Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन Edge 70 सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को कंपनी ने 7,100mh की दमदार बैटरी और 7000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

कितनी है कीमत?

Motorola Edge 70 Max को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। मोटोरोला के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की पहली सेल 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह फोन पेनाटोन डार्क शैडो और पेनाटोन आइस मेल्ट कलर में आता है।

Motorola Edge 70 Max के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन हाल में लॉन्च हुए Edge 70 Pro Plus की तरह ही दिखता है। इसके लुक और डिजाइन में मामूली अंतर देखने को मिलेगा। इस फोन में 6.8 इंच का QHD+ एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1440 x 3168 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्सा ग्लास 7i दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Motorola Edge 70 Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, QHD+, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7100, 90W, 25W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने या भींगने में खराब नहीं होगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Motorola Edge 70 Max के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 7,100mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 90W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - iOS 27 का पब्लिक बीटा हुआ रिलीज, iPhone यूजर्स कैसे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक