Highlights
- iOS 27 का पब्लिक बीटा iPhone यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है
- इस बीटा यूजर्स को चुनिंदा iPhone यूजर्स अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं
- iOS 27 को एप्पल ने मई में आयोजित हुए WWDC 2026 में लॉन्च किया है
Apple ने iOS 27 का पब्लिक बीटा एलिजिबल आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में बीटा टेस्टर्स को iOS 27 एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने इस ऑपरेटिंग सिस्टम को मई में आयोजित WWDC 2026 में पेश किया था। इसमें आईफोन यूजर्स को इंप्रूव्ड लिक्विड ग्लास डिजाइन, AI बेस्ड Siri समेत नए फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा एप्पल ने iPadOS 27 और MacOS Golden Gate, WatchOS 27 का पब्लिक बीटा भी रिलीज किया है।
WWDC 2026 में पेश हुए iOS 27 के इस बीटा अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। इस अपडेट को केवल बीटा प्रोग्राम के लिए एनरॉल किए गए यूजर्स ही अपने आईफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर, आप भी बीटा टेस्टर हैं तो iOS 27 के इस पब्लिक बीटा अपडेट को अपने iPhone में डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आपने बीटा टेस्टिंग के लिए एनरॉल नहीं किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले beta.apple.com वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको Sign Up का बटन दिखेगा। इस पर टैप करके अपना Apple ID एंटर करें।
- इसके बाद आपको नियम और शर्तों को एक्सेप्ट करना होगा।
- अब आप अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां General वाले ऑप्शन में जाकर Software Update पर टैप करें।
- आपको फोन में Pending Update दिखाई देगा, जिस पर टैप करके आप इस लेटेस्ट बीटा अपडेट को डाउनलोड कर सकेंगे।
- अपडेट डाउनलोड करने के बाद आपको इसे अपने आईफोन में इंस्टॉल करना होगा।
- नया iOS 27 इंस्टॉल करने के बाद आपको डिवाइस को रिस्टार्ट करना होगा।
- डिवाइस रिस्टार्ट करने के बाद आप iOS 27 के फीचर्स एक्सपीरियंस कर पाएंगे।
किन iPhone में डाउनलोड कर सकते हैं iOS 27?
एप्पल के डिवाइस के लिए iOS 27 का पब्लिक बीटा आईफोन यूजर्स के लिए फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यूजर्स अपने आईफोन में OTA यानी ओवर-द-एयर अपडेट के साथ इसे अपने iPhone में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
- iPhone 17 Series
- iPhone Air
- iPhone 16 Series
- iPhone 15 Series
- iPhone 14 Series
- iPhone SE (2022)
- iPhone 13 Series
- iPhone 12 Series
- iPhone 11 Series
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में कटौती, अमेजन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर