A
Hindi News टेक न्यूज़ 10749 रुपये में मिल रहा Realme का लेटेस्ट 5G फोन, Flipkart Sale में तगड़ा डिस्काउंट

10749 रुपये में मिल रहा Realme का लेटेस्ट 5G फोन, Flipkart Sale में तगड़ा डिस्काउंट

Realme P3 Lite 5G को सस्ते में घर ला सकते हैं। रियलमी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Realme P3 Lite 5G Price Cut- India TV Hindi Image Source : REALME INDIA रियलमी P3 लाइट की कीमत में भारी कटौती।

Realme के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे Valentines Sale में रियलमी का यह 5G फोन 10,749 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल सकता है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर दिए गए हैं।

Realme P3 Lite 5G पर ऑफर

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 10,749 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में 538 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट के बाद यह फोन 10,211 रुपये में मिलेगा। EMI ऑफर की बात करें तो यह फोन 524 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है।

Realme P3 Lite 5G के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। आप दो सिम कार्ड इस फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

रियलमी के इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। रियलमी का यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन की मोटाई महज 7.94mm है और यह IP64 रेटिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में 32MP का कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 की प्राइस में आएगी Xiaomi 17 सीरीज? भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक