Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी के इन दोनों फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। शाओमी ने पिछले साल के आखिर में इन दोनों फोन लॉन्च किया था। लीक रिपोर्ट की मानें तो इनकी कीमत iPhone 17 की प्राइस रेंज में हो सकती है। कंपनी की तरफ से अपनी इस अपकमिंग सीरीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि Xiaomi 17 की कीमत 80,000 रुपये के करीब हो सकती है। एप्पल ने iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, इस सीरीज के प्रीमियम फोन iPhone 17 Ultra की कीमत 1,25,000 रुपये के करीब होगी। iPhone 17 Pro सीरीज को एप्पल ने 1,09,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
Android स्मार्टफोन की बात करें तो Xiaomi 17 सीरीज को Samsung के अपकमिंग Galaxy S26 सीरीज के राइवल के तौर पर पेश किया जा सकता है। यह सीरीज 25 फरवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की जाएगी। Samsung Galaxy S25 Ultra को पिछले साल 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। चीन में Xiaomi 17 सीरीज को 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुई है।
भारत समेत इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में पेश किए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ पेश किए जा सकते हैं।
शाओमी की यह फ्लैगशिप सीरीज LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी, जिसका रेजलूशन 1.5K हो सकता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, अल्ट्रा मॉडल में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस सीरीज में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिल सकता है। इस सीरीज में 7,000mAh तक की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। ये दोनों फोन IP68, IP69 रेटिंग के साथ आएंगे।
यह भी पढ़ें - 8000mAh बैटरी वाला Slim फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा यूनीक कैमरा
संपादक की पसंद